जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन
“दर्शन पर आधारित शिक्षा का सार्वभौम स्वरूप”
3 से 5 फरवरी नागपूर नगर में आप का स्वागत है

जीवन विद्या 25 वां राष्ट्रीय सम्मेलन- नागपुर (03 से 05 फ़रवरी 23) में आप सपरिवार, मित्रों और संबंधियों सहित सभी का हार्दिक स्वागत है, सभी के ठहरने और भोजन की व्यवस्था सम्मेलन परिसर में ही है।
सम्मेलन संबंधित कुछ आवश्यक सूचनाएं:-
हेडगेवार स्मृति भवन, रेशमबाग, नागपुर (महाराष्ट्र) में ठहरने वाले सभी आगंतुकों को सम्मेलन व्यवस्था टीम की ओर से गद्दा,चादर, तकिया, कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं और पुरुषों की व्यवस्था अलग-अलग की गई है।
*ध्यान दें*🙏आप अपनी ओर से :-
1. ओढ़ने और पहनने के गर्म कपड़े जरूर रखें।
2. पानी बॉटल शिविर के दौरान अपने लिए रखना सही होगा।
3. नोट्स के लिए नोटपैड और पेन कापी काम का होता है, साथ लाएं।
4. अपनी जरूरी दवाइयां और कुछ जनरल दवाइयां साथ लाना उचित होगा।
5. मच्छर से बचाव के लिए ओडोमास, आलआउट आदि रखना अच्छा रहता है।
6. कोशिश रहे, आप अपने साथ कोई भी कीमती सामान नहीं लाए।
7. नित्यकर्म की वस्तुएं जैसे साबुन तेल कंघी टूथब्रश आदि साथ लाएं।अधिक जानकारी के लिए व्यक्तिगत कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।
शराब, तम्बाकू, गुटका इत्यादि नशीले पदार्थों का सेवन पूर्णतया प्रतिबंधित है। इस हेतु हेडगेवार स्मृति भवन के नियम काफी सख्त है।
पंजीयन व रुम अलॉटमेंट 02 फरवरी को सुबह लगभग 8 बजे से होगा। यदि आपने अभी तक पंजीयन नही कराया हैं तो नीचे दिए गए लिंक से पंजीयन कर सकते हैं।
Link – 👇🏻https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSepZ_HJJcxw-5ZwlOtK2BjempjRhbQ66OkRuvsi6LbZe0xGPA/viewform