Kritagyata Divas_Invite
आमंत्रण, ‘कृतज्ञता दिवस समारोह
Registration Link: bit.ly/23Kritagyata
दिनांक: कार्तिक पूर्णिमा, 27 नवंबर 2023
स्थान: मानवतीर्थ, ग्राम किरितपुर, जि बेमेतरा, छ.ग.
आप को आमंत्रित करते हुए अतंत्य हर्ष हो रहा है कि पुण्य भूमि अमरकंटक में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिवस पर परमपूज्य श्री अग्रहार नागराज जी की साधना और उनकी धर्मपत्नी माताजी नागरत्ना देवी की सेवा सफल हुई।
परम पूज्य नागराज जी को सम्पूर्ण अस्तित्व सहअस्तित्व के रूप में स्पष्ट हुआ । इस उपलक्ष्य में मानव परंपरा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए प्रति वर्ष कृतज्ञता दिवस मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है।
चिकमगलूर, कर्नाटक स्थित श्रींगेरीमठ के ३४ वें जगतगुरु परम पूज्य श्री चंद्रशेखर भारती महाराज के
निर्देश के साथ युवा नागराज जी ‘अज्ञात को ज्ञात करने के लिए अमरकंटक आकर सन 1950 में साधना
प्रारंभ किए। साधना क्रम में समाधि तदुपरांत आकाश में संयम करने से उन्हें सारे उत्तर मिल गए ।
‘संयम’ में अनुभूत ज्ञान को परम पूज्य श्री. नागराज जी ने ‘मध्यस्थ दर्शन ( ‘सहअस्तित्ववाद’ ) के नाम से मानव समाज को अध्ययन हेतु प्रस्तुत किया है। इसमें मानव जाति के समस्त प्रश्नों के रहस्य मुक्त, तर्क संगत, सार्वभौम और व्यावहारिक उत्तर हैं। एवं इससे चिरकाल से आशित कामना साकार होने की संभावना उदय हुई है।
आपकी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान होगी।
दर्शनाभिलाषी,
समस्त मानव तीर्थ परिवार (किरितपुर), एवं दिव्य पथ संसथान (अमरकंटक)
कार्यक्रम का प्रारूप 10am 4pm ?
कृतज्ञता महत्व
भारतीय ज्ञान परंपरा पर अथिति गण की
प्रस्तुति
‘विकल्प’ का तात्पर्य
“पूज्य नागराज जी के साथ” लेखों का संकलन : विमोचन एवं प्रस्तुति
★ व्यवस्था में सुलभता हेतु कृपया पंजीयन करें: bit.ly/23Kritagyata
सम्पर्क: 9810146679, 9406263905
