Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
परस्पर पहचान होना प्रकाशन का मतलब है.

परस्पर पहचान होना प्रकाशन का मतलब है.

Posted on November 18, 2023

परस्पर पहचान होना प्रकाशन का मतलब है.

हर वस्तु के सभी ओर उसका प्रतिबिम्ब रहता है। क्योंकि हर वस्तु सीमित होता है। सीमित होने के आधार पर ही “एक” के रूप में गण्य होता है। इस ढंग से हरेक का प्रतिबिम्ब उसके सभी ओर होता है। इसका प्रमाण एक दूसरे को पहचानना ही है। उसके बाद गणित करना भी प्रमाण है। जैसे – हमारे सामने यह धान का ढेर है। धान का ढेर हमारे ऊपर प्रतिबिंबित रहता ही है। एक एक धान को भी मैं गिन सकता हूँ। उसके बाद किसी नाप से इसको नाप कर गणना भी कर सकता हूँ। किसी तराजू में तोल कर भी गणना कर सकता हूँ। यदि यह प्रतिबिंबित नहीं होता तो मैं गणना कैसे करता? परस्पर पहचान होना ही गणना करने का आधार है। परस्पर पहचान होना ही सम्बन्ध को पहचानने का आधार है। उसके साथ फ़िर कार्य-व्यवहार करने का आधार भी प्रतिबिम्बन ही है। प्रतिबिम्बन न हो, तो हम अपने कार्य-व्यवहार का निश्चयन कर ही नहीं सकते। जैसे – अभी यह धूलि ऊपर से गिरा – उसको मैं हाथ से ऐसे हटा दिया। यदि धूलि को मैं पहचानता नहीं हूँ, तो मैं ऐसा नहीं कर सकता था। यह natural-law है।

इस तरह – परस्पर पहचान होना प्रकाशन का मतलब है।

हर वस्तु प्रकाशमान है – प्रतिबिम्बन के रूप में। हरेक एक सभी ओर से दीखता है, उनका होना समझ में आता है। “होना” समझ में आना ही बिम्ब के साथ सम्बन्ध का पहचान और उसके साथ कार्य-व्यवहार का निश्चयन है। इस तरह एक दूसरे को पहचानने की व्यवस्था प्राकृतिक रूप में बना ही है।

प्रतिबिम्बन पूर्वक हम क्या चाहते हैं? हम चाहते हैं – वस्तु क्यों है, और कैसा है? यह स्पष्ट होना। जैसे यह किताब है – तो या तो इसमें कुछ लिखा होगा, या यह कुछ लिखने योग्य होगा। लिखने योग्य हो, या लिखा हो – उसको हम “किताब” कहते हैं। लिखने योग्य हो – तो हम लिखना शुरू कर देते हैं। लिखा हो – तो हम पढ़ना शुरू कर देते हैं। इस तरह इस किताब का मेरे लिए उपयोग सिद्ध हो गया। इसी प्रकार हम हरेक वस्तु को लेकर अध्ययन कर सकते हैं।

आगे सोचने पर – यह प्रतिबिम्बन कहाँ रुकता है? इसका उत्तर है – अपारदर्शक वस्तु पर रुकता है। जैसे यह दीवार है – मेरा प्रतिबिम्बन उस दीवार तक ही है। दीवार के पार मेरा प्रतिबिम्बन नहीं है। इसका मतलब है – किसी सीमित जगह पर एक ईकाई सभी ओर दिखाई देती है। जैसे इस खोली में वह आग रखा है – इसको सभी ओर से देखो तो यह दिखाई देता है। दीवार के उस पार चले जाओगे तो यह दीखता नहीं है। इसके लिए कोई laboratory बनाने की ज़रूरत नहीं है।

उसी प्रकार सूर्य का प्रकाश भी है। सूर्य का प्रतिबिम्ब धरती के एक ओर रहता ही है। वह कभी छूटता नहीं है। जबकि प्रचलित-विज्ञान कहता है – “सूर्य का प्रकाश गतिमान है, ८ मिनट में धरती को छूटा है।” जबकि सूर्य का प्रकाश कोई क्षण, कोई पल, किसी भी विधि से धरती से छुटा नहीं है। विज्ञानी कितने अच्छे आदमी हैं – सोच लो! क्या यह कंपकंपी पैदा करने वाली चीज नहीं है? ये कहते हैं – “प्रकाश आ रहा है”। कहाँ से आ रहा है? कैसे आ रहा है? ऐसे कहने का जिम्मेदार कौन है? कैसे फंसाया आदमी जात को? क्या यह अपराधिक है या नहीं? जबकि इस सब को पढ़ कर आप सब अपने आप को विद्वान मानते हो। इसका क्या किया जाए? कैसे किया जाए? हर व्यक्ति इसका निराकरण नहीं कर पाता है। हर व्यक्ति के बल-बूते का यह रोग नहीं है। इसीलिये जी-जान लगाने वाले किसी आदमी की ज़रूरत पड़ता ही है। अभी विज्ञान के झूठ के पुलिंदे को पढ़ कर हम अपने को विद्वान मान लेते हैं। उस झूठ के आधार पर हम गलती के अलावा कुछ करेंगे नहीं।

व्यापार भी एक गलती का पुलिंदा है। नौकरी भी एक गलती का पुलिंदा है। कितना खतरनाक बात आपके सामने आ रहा है – आप देख लो! एक तरफ़ ७०० करोड़ आदमी हैं व्यापार और नौकरी के लिए। दूसरी तरफ़ एक आदमी यह प्रस्तुत करता है। एक आदमी! अभी आपके सामने मैंने जो विश्लेषण प्रस्तुत किया – वह सही है या ग़लत? आप और हम यह परामर्श कर रहे हैं – क्या यह विश्लेषण ग़लत है?

प्रतिबिम्बन का सही स्वरुप न समझने के कारण विज्ञान ने यह ग़लत निष्कर्ष निकाल लिया – “प्रकाश ही प्रतिबिम्बन का कारण है।” ऐसा निष्कर्ष निकाल लिए – “प्रकाश गतिशील है, इसलिए सबका प्रतिबिम्बन होता है।” जबकि हर वस्तु अपने में प्रकाशित रहता है।

  • श्रद्धेय बाबा श्री नागराज जी के साथ संवाद के आधार पर (जनवरी २००७, अमरकंटक)

साभार-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi