तर्क का प्रयोजन
प्रश्न: तर्क क्या है? तर्क का प्रयोजन क्या है?
उत्तर: तर्क का मतलब है क्यों और कैसे का उत्तर दे पाना । ऐसा तर्क एक प्रेरणा है । तर्क सम्मत अभिव्यक्ति वस्तु तक पहुंचाने का एक सेतु है । तर्क स्वयं में कोई वस्तु नहीं है।
अभी आदमी जाति तर्क के लिए तर्क करता है । क्यों, कैसे पूछने को तर्क मान लिया है पर ऐसा होता नहीं है । इस चंगुल से छूटने की आवश्यकता है।
तर्क संगति चित्रण तक जाता है । चिंतन में जाता नहीं है । चिंतन में कोई तर्क नहीं है । बोध में कोई तर्क नहीं है । अनुभव में कोई तर्क नहीं है । अनुभव प्रमाण में कोई तर्क नहीं है।
ए. नागराजजी
अस्त्तित्व मूलक मानव केंद्रीत चिंतन
(भोपाल, अक्टूबर 2008)
पुस्तक नाम- संवाद भाग-1 पृष्ठ – 111