Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
समझदारी का प्रमाण

समझदारी का प्रमाण

Posted on December 6, 2023

समझदारी का प्रमाण

किसी आयु के बाद हर व्यक्ति अपने आप को समझदार माना ही रहता है। हर मनुष्य अपने ढंग से अपने को समझदार मानता है। जैसे कोई कहता है – “मैं समझदार हूँ, इसका प्रमाण है – मेरे पास पैसा है “। दूसरा कहता है – “मैं समझदार हूँ, इसका प्रमाण है – मैं इस पद पर हूँ।” तीसरा कहता है – “मैं समझदार हूँ, इसका प्रमाण है – मैं बहुत बलशाली हूँ।” चौथा कहता है – “मैं समझदार हूँ, इसका प्रमाण है – मैं बहुत रूपवान हूँ।” जबकि ज्यादा पैसा, ऊंचा पद, या खूब हट्टा-कट्टा होना, या देखने में सुंदर होना – समझदारी का प्रमाण नहीं है। किसी के पास ज्यादा पैसा हो, वह ज्यादा सुलझा हुआ हो – ऐसा कोई नियम नहीं है। कम पैसा हो, वह ज्यादा सुलझा हो – ऐसा भी कोई नियम नहीं है। वैसा ही पद, बल, और रूप के साथ भी है।

मध्यस्थ-दर्शन से निकला : – समझदारी का प्रमाण है – न्याय पूर्वक जी पाना, धर्म पूर्वक जी पाना, और सत्य पूर्वक जी पाना।

न्याय, धर्म, और सत्य को समझना अध्ययन है। न्याय, धर्म, और सत्य को प्रमाणित करना समझदारी है।

प्रमाणित करने की इच्छा ही न हो – तो अध्ययन कोई क्यों करेगा? अनुभव-प्रमाण की प्रेरणा से ही अध्ययन होता है। प्रमाणित करने की इच्छा से ही अध्ययन होता है।

यथास्थिति को बनाए रखने के लिए, और अध्ययन न करने के लिए जितने हमारे सर में बाल हैं, उतने बहाने हैं। किसी आयु के बाद मनुष्य के पास सच्चाई से दूर भागने के अनगिनत बहाने बन जाते हैं। साथ ही, किसी आयु के बाद अपने संस्कार-वश ही सच्चाई को शोध करने की भी कुछ लोगों में इच्छा रहती है। वह जो भाग है – उसी के साथ मैं और आप जुड़ रहे हैं। सच्चाई को शोध करने की इच्छा वाले लोग ही मेरे पास आते हैं। नहीं तो कोई आता नहीं है।

फ़िर सत्य के शोध के पक्ष में हमारी चर्चा में निकला – सत्य को शोधा नहीं जाता। सत्य को समझा जाता है। शोधा जाता है – बेवकूफी को। बेवकूफी को छान कर अलग कर दिया जाता है। सत्य को समझा जाता है। सह-अस्तित्व स्वरूपी सत्य हमको सभी को प्राप्त है। प्राप्त वस्तु को क्या शोधा जाए? अभी तक की आवाज था – “सत्य को खोजेंगे!” अब यह आया – सत्य हमको प्राप्त है, उसका हमको अनुभव करना है। व्यापक वस्तु और एक-एक वस्तु साथ-साथ हैं , यह अनुभव में आना।

  • श्रद्धेय बाबा श्री नागराज जी के साथ संवाद पर आधारित (जनवरी २००७, अमरकंटक)

साभार– मध्यस्थ दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi