Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
अस्तित्व का स्वरूप

अस्तित्व का स्वरूप

Posted on December 14, 2023

अस्तित्व का स्वरूप


•••••••••••••••••••••
समाधि-संयम पूर्वक अस्तित्व का स्वरूप मुझे समझ में आया। अभी तक अस्तित्व के बारे में जो ब्रह्मवादी कहते रहे हैं – वैसा नहीं है अस्तित्व! ब्रह्मवादियों का कहना है – केवल ब्रह्म का ही अस्तित्व है, बाकी सब उसी से उत्पन्न होता है, और फिर उसी में विलय हो जाता है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

मूलतः व्यापक वस्तु है और एक-एक वस्तुएं हैं। एक-एक वस्तु जड़-प्रकृति में भी हैं – जिनको हम भौतिक-रासायनिक वस्तु भी कहते हैं। यह पदार्थ-अवस्था और प्राण-अवस्था हैं। दूसरे एक-एक वस्तु चैतन्य-प्रकृति में भी है – जिसको जीव-अवस्था और ज्ञान-अवस्था भी कहते हैं। जड़-चैतन्य जितनी भी एक-एक वस्तुएं हैं, वे व्यापक-वस्तु में समाई हुई हैं।

समाई हुई स्थिति का मैंने अनुभव किया – घिरा हुआ है, डूबा हुआ है, और भीगा हुआ है। इसको नाम दिया – ‘सम्पृक्तता’। पूर्णता के अर्थ में डूबा, भीगा, घिरा होना = सम्पृक्तता। ऐसी स्थिति में मैंने पूरे संसार को देखा।

अस्तित्व सह-अस्तित्व है। सह-अस्तित्व नित्य प्रकटनशील है। कैसे प्रकट होता है? व्यापक वस्तु स्वयं में निरपेक्ष ऊर्जा स्वरूप में है। सभी अवस्थाओं को यह साम्य-ऊर्जा प्राप्त है। साम्य-ऊर्जा के आधार पर हरेक एक कार्य-ऊर्जा को पैदा करता है। हरेक एक ऊर्जा-संपन्न है, जिससे क्रियाशील होने के आधार पर कार्य-ऊर्जा को पैदा करता है। इस तरह पदार्थावस्था से लेकर प्राण-अवस्था, जीव-अवस्था, ज्ञान-अवस्था तक परमाणु रूप में क्रियाशीलता वश शब्द, ताप, और विद्युत् स्वरूप में कार्य-ऊर्जा निष्पन्न होती है। हरेक एक परमाणु ऐसी कार्य-ऊर्जा को तैयार करता है। परमाणु से ही अस्तित्व में मूल-व्यवस्था की शुरुआत है। परमाणु के पूर्व-रूप परमाणु-अंश में व्यवस्था नहीं है। परमाणु के पर-रूप (रचना) में भी मूल-व्यवस्था नहीं है, सम्मिलित व्यवस्था होती है।

ऐसे ही पदार्थ-अवस्था समृद्ध होने पर धरती जैसे बड़ी-बड़ी रचना पर यौगिक विधि से परमानुएं किसी अनुपात में मिल कर रसायन-संसार को शुरू करते हैं। रसायन-संसार में सर्व-प्रथम किसी भी धरती पर पानी तैयार होता है। पानी और धरती के संयोग से अनेक रचनाएँ तैयार होने लगते हैं – जिसे वनस्पति-संसार कहते हैं। वनस्पति-संसार मूलतः परमाणु ही हैं। ये पदार्थ-अवस्था से ही प्रकट हुए हैं। मिट्टी-पत्थर-मणि-धातु के रूप में न हो कर ये परमाणु जीवों और मनुष्यों के आहार स्वरूप में हो जाते हैं। प्राण-कोशा प्राण-अवस्था को मूल रूप है। प्राण-कोशायें गुणात्मक परिवर्तन को पा कर जीव-शरीरों की रचना करती हैं। जीवों का आहार पहले से ही प्राण-अवस्था के रूप में तैयार रहता है। अनेक जाति के जीव तैयार होने के बाद मानव-शरीर किसी न किसी जीव-शरीर से तैयार हुआ। अभी विज्ञानी मान रहे हैं केवल बन्दर से ही मानव-जाति की शुरुआत हुई। मेरे हिसाब से ऐसा नहीं है। भौगोलिक स्थिति के अनुसार भिन्न-भिन्न जानवरों से मनुष्य-शरीर का निर्माण हुआ, जिसकी फिर परंपरा हुई।

हर मानव भी व्यापक वस्तु में डूबा-भीगा-घिरा है। मानव जीवन और शरीर का संयुक्त रूप है। जीवन शरीर को चलाता है। जीवन जब तक शरीर को चलाता है, तब तक जीता हुआ मानते हैं। जीवन जब शरीर को छोड़ देता है – तब हम मरा हुआ मान लेते हैं। हर मानव-संतान ज्ञान-अवस्था की उपज होते हुए भी ‘ज्ञान’ को स्वीकारा नहीं है। जीवन ज्ञान-संपन्न होने के लिए शरीर-यात्रा शुरू करता है। ज्ञान-संपन्न नहीं हो पाता है तो पीड़ित होता है। इसलिए इस पूरी बात की सूचना मानव-सम्मुख रखने की ज़रुरत है और उसका समाधान रखने की ज़रुरत है।

  • श्रद्धेय बाबा श्री नागराज जी के उदबोधन से (जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मलेन – चकारसी २००८)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi