Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
पठन से अध्ययन

पठन से अध्ययन

Posted on January 12, 2024

पठन से अध्ययन


==========
पढ़ना आ जाने या लिखना आ जाने मात्र से हम विद्वान नहीं हुए। समझ में आने पर या पारंगत होने पर ही अध्ययन हुआ। समझ में आने पर ही प्रमाणित होने की बात हुई. प्रमाणित होने का मतलब है – अखंड समाज, सार्वभौम व्यवस्था सूत्र-व्याख्या में जी पाना। अध्ययन का मतलब है – शब्द के अर्थ में तदाकार-तद्रूप होना। आपके पास जो कल्पनाशीलता है, उसके साथ सह-अस्तित्व में तदाकार-तद्रूप हुआ जा सकता है। सह-अस्तित्व रहता ही है। सह-अस्तित्व न हो, ऐसा कोई क्षण नहीं है। कल्पनाशीलता न हो, ऐसा कोई मानव होता नहीं है। हर जीते हुए मानव में कल्पनाशीलता और कर्म-स्वतंत्रता है। अब तदाकार-तद्रूप होने में आप कहाँ अटके हैं, उसको पहचानने की आवश्यकता है।

आवश्यकता महसूस होता है तो तदाकार होता ही है, तद्रूप होता ही है। जब अनुसंधान विधि से तदाकार-तद्रूप होता है, तो अध्ययन-विधि से क्यों नहीं होगा भाई? तदाकार-तद्रूप विधि से ही तो मैं भी इसको पाया हूँ। आप किताब से या शब्द से प्रकृति में तदाकार-तद्रूप होने तक जाओगे। किताब केवल सूचना है। किताब में लिखे शब्द से इंगित अर्थ के साथ तदाकार-तद्रूप होने पर समझ में आता है।

जब समाधान, नियम, नियंत्रण, स्व-धन, स्व-नारी-स्व-पुरुष, दया-पूर्ण कार्य-व्यवहार एक “आवश्यकता” के रूप में स्वीकार होता है, तभी तदाकार-तद्रूप होता है, अनुभव होता है। अन्यथा नहीं होता है। किसी की आवश्यकता बने बिना उसे समझाने के लिए जो हम प्रयास करते हैं, वह उपदेश ही होता है, सूचना तक ही पहुँचता है। अध्ययन से ही हर व्यक्ति पारंगत होता है। अध्ययन के बिना कोई पारंगत होता नहीं है। अनुभव मूलक विधि से ही हम प्रमाणित होते हैं। अनुभव के बिना हम प्रमाणित होते नहीं हैं। यह बात यदि समझ आता है तो अनुभव की आवश्यकता है या नहीं, आप देख लो! अनुभव की आवश्यकता आ गयी है तो अनुभव हो कर रहेगा। आवश्यकता के आधार पर ही हर व्यक्ति काम करता है। आपकी आवश्यकता बनने का कार्यक्रम आपमें स्वयं में ही होता है। दूसरा कोई आपकी आवश्यकता बना ही नहीं सकता. यही मुख्य बात है। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी की बात वहीं है। अनुभव हर व्यक्ति की आवश्यकता है, ऐसा मान कर ही इस प्रस्ताव को प्रस्तुत किया है। अनुभव को व्यक्ति ही प्रमाणित करेगा. जानवर तो करेगा नहीं, पेड़-पौधे तो करेंगे नहीं, पत्थर तो करेंगे नहीं…

सभी जीव वंश विधि से काम करते हैं। मानव ज्ञान-अवस्था का होते हुए अभी न पूरा जीवों जैसा जीता है, न पूरा मानव जैसा जीता है। इस तरह मानव अभी न इधर का है, न उधर का! ऐसा अनिश्चित जीने से धरती ही बीमार हो गयी।

➡️ प्रश्न: मानव ऐसा “न इधर का, न उधर का” क्यों हो गया?

उत्तर: उसका कारण है – जीवों में जो “आवश्यकता” है, उससे मानव का संतुष्ट होना बना नहीं। और मानव-चेतना से संतुष्ट होने की जगह में मानव आया नहीं। मानव-चेतना की “आवश्यकता” को महसूस करने पर ही मानव अनुभव करेगा और मानव-चेतना को अपनाएगा। हर व्यक्ति में इस आवश्यकता बनने के लिए उसे अध्ययन रुपी पुरुषार्थ करना होगा। पूरा समझ में आना और प्रमाणित होना ही परमार्थ है, वही समाधान है। फिर पुरुषार्थ के साथ समृद्धि होता ही है. समाधान-समृद्धि होने पर अभय होता ही है। समाधान-समृद्धि और अभय होने पर सह-अस्तित्व में अनुभव प्रमाणित होता है। ऐसा व्यवस्था बना हुआ है।

➡️ प्रश्न: इसमें दिक्कत फिर कहाँ है?

उत्तर: दिक्कत है, हम दूसरों को ठीक करने में अपने को ज्यादा लगा देते हैं। स्वयं ठीक होने के लिए हम लगते नहीं हैं। दूसरे – पठन से हम अपने को विद्वान मान लेते हैं, वह गलत है। जीने से ही हम विद्वान हैं। वह आने पर हो जाता है. इसमें आप मुझे ही जाँचिये. मैं पढ़ने-लिखने में विद्वान नहीं हूँ, फिर मैं इसे कैसे पा गया? शब्द का अर्थ समझ में आने पर मेरा “जीना” बन गया, उसी को हम प्रमाण कह रहे हैं। प्रमाण के रूप में मैं आपके सामने उपलब्ध हूँ. अनुसन्धान विधि से चलते हुए, मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं था। आपके साथ सूचना भी है, प्रमाण रूप में व्यक्ति भी है।

➡️ प्रश्न: तो आप कह रहे हैं, हमारी अनुभव-प्रमाण की आवश्यकता नहीं बन पा रही है, इसलिए हमे अनुभव नहीं हो रहा है?

उत्तर: – आवश्यकता अनुभव करने की और प्रमाणित होने की नहीं बना है। दूसरों को बताने की आवश्यकता बना है। दूसरों को बताने योग्य आप हो भी गए हैं। श्रवण के आधार पर गति होना पर्याप्त नहीं है। समझ के आधार पर गति होना ही पर्याप्त होता है। समझ के आधार पर गति होना अनुभव के साथ ही होता है, प्रमाण के साथ ही होता है। अनुभव के लिए तदाकार-तद्रूप होने के लिए वस्तु कल्पनाशीलता के रूप में हर व्यक्ति के पास रखा है। कल्पनाशीलता रुपी इस व्यक्तिगत स्त्रोत को नकारा भी कैसे जाए? कल्पनाशीलता का स्त्रोत जीवन है. जीवन का अध्ययन नहीं हुआ है। शरीर को जब तक जीवन मानते रहते हैं तब तक अनुभव होना नहीं है। जीवन को जीवन माना, जीवन में अनुभव होने की सम्भावना को समझा, उसके बाद अपनी उपयोगिता को जोड़ दिया तो अनुभव होता है। हमारा उपयोग अनुभव-मूलक विधि से ही है. अनुभव एक बिंदु है. प्रमाण एक सिंधु है।

भाषा में हम बहुत विद्वान हो जाते हैं, अनुभव को लेकर हम वहीं के वहीं बने रहते हैं। इसी रिक्तता को भरने की आवश्यकता है। प्रमाण अनुभव से ही होता है. सूचना से प्रमाण होता नहीं है। सूचना सूचना ही है। भाषा से हम सूचना तक पहुँच पाते हैं। सूचना को प्रमाण में उतारना हर व्यक्ति का जिम्मेदारी है।

सुनाना हमारा स्वत्व नहीं है। सुनाना दूसरों के लिए ही होता है. जीना हमारा स्वत्व है। यही जिम्मेदारी की बात है। इसको पहचान लेना एक पुण्य की बात है। अच्छी बुद्धि के बिना यह पहचान में नहीं आता है।

व्यक्त होने के लिए आपने प्रयत्न किया तो स्वत्व बनाने के लिए आवश्यकता बनी। स्वत्व बनाने की आवश्यकता बनी तो उसमे सफल हो जायेंगे।

इसका सार बात है – “अनुभव स्वत्व है. बताना हमारा वैभव है।” वैभव के बारे में हम जल्दी चले जाते हैं, स्वत्व के बारे में उपेक्षा रहता है।

स्वयं में मानव-चेतना की आवश्यकता स्वीकार होना, तदाकार-तद्रूप होना, स्वयं की उपयोगिता सिद्ध होना, फिर उपकार विधि से पूरक होना – ये एक से एक लगी कड़ियाँ हैं। पूरकता विधि से ही परंपरा है। बिना परंपरा के कोई प्रमाण नहीं है। परंपरा के बिना तो केवल “घटना” है। “ घटना” के रूप में एक व्यक्ति को अनुभव हो गया, वह चला गया – उसका कोई मतलब नहीं है।

  • श्रद्धेय श्री ए. नागराज जी के साथ संवाद पर आधारित (सितम्बर २०११, अमरकंटक)
    🙏

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi