Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
विचार का मूल रूप

विचार का मूल रूप

Posted on February 20, 2024

विचार का मूल रूप

➡️प्रश्न: विचार का मूल रूप क्या है?

उत्तर: विचार का मूल रूप है – तुलन। तुलन ही गति रूप में है – विश्लेषण। वही विचार है। तुलन के बिना आदमी एक कदम आगे नहीं रख सकता। जैसे – प्रिय-तुलन के अर्थ में ठीक लगना, हित-तुलन (शरीर स्वस्थता ) के अर्थ में ठीक लगना, लाभ के अर्थ में ठीक लगना। फ़िर उसी के अनुसार विश्लेषण हो जाता है। कल्पनाशीलता और कर्म-स्वतंत्रता के तृप्ति बिन्दु मिलने के प्रयोजन से ही मनुष्य विश्लेषण करता है। मनुष्य के सुख की मूल चाहना के लिए तुलन करना बहुत आवश्यक है। सुख की मूल चाहना के प्रमाणित होने में न्याय-धर्म-सत्य पूर्वक तुलन होता है, यह मध्यस्थ दर्शन का प्रतिपादन है।

➡️प्रश्न: क्या भाषा के साथ ही विचार होता है?

विचार जीवन में है ही। शब्द/भाषा मानव-परम्परा में विचारों की संप्रेषणा के लिए माध्यम है। भाषा के मूल में “भाव” होता है। मध्यस्थ-दर्शन ने “भाव” के मूल में जीवन-क्रियाओं को पहचाना। आशा, विचार, इच्छा, संकल्प, और अनुभव – ये भाव भाषा द्वारा संप्रेषित होते हैं। शब्द द्वारा संप्रेषणा का प्रयोजन है – दूसरे व्यक्ति को किसी क्रिया, प्रयोजन, वस्तु, घटना का बोध कराना।

आदर्शवादियों ने “भाव” को पाँच संवेदनाओं की सीमा में ही पहचाना। ज्ञान ही “पूर्ण भाव” है – ऐसा बताया। भक्ति-वादियों ने जिस देवी-देवता को मानते हैं, उसका स्वरूप ही “पूर्ण भाव” है – यह बता दिया। वह सब रहस्य हो गया – प्रमाण नहीं हुआ।

भौतिकवादी “भाव” को नहीं मानते। जो बात यांत्रिक विधि से प्रमाणित नहीं होता उसको वे मन-गढ़ंत बताते हैं।

मध्यस्थ-दर्शन के अनुसार जीवन की १० क्रियाएं (स्थिति में ५, और गति में ५) ही भाव हैं। इन्ही भाव में ही सभी मूल्य निहित हैं। मानव परम्परा में जीवन की १० क्रियाएं ही मौलिक रूप में व्यक्त होने की वस्तु है।

  • श्रद्धेय बाबा जी श्री ए नागराज जी के साथ संवाद पर आधारित (अप्रैल २००८, अमरकंटक)

साभार- madhyasth-darshan

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi