Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
बिजनौर में आयोजित होगा जीवन विद्या परिचय शिविर

बिजनौर में आयोजित होगा जीवन विद्या परिचय शिविर

Posted on September 16, 2023

प्रिय बंधुओं,

जैसा की आपको विदित है कि जीवन विद्या प्रतिष्ठान बिजनौर लंबे समय से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है। इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आप जैसे बहुत से परिवारों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है।

चूंकि हम सभी जानते हैं, शरीर एक व्यवस्था है, जिसे हम अपने ज्ञान के अनुसार चलाते हैं। इस शरीर व्यवस्था को सुचारू रूप से निरंतर चलाए रखने के लिए स्वास्थ्य विज्ञान (शरीर क्रिया विज्ञान) को समझने और उसके अनुसार शरीर चलाने की आवश्यकता होती है। इसी मूल प्रेरणा को ध्यान में रखते हुए जीवन विद्या प्रतिष्ठान बिजनौर में निरंतर शिविरों का आयोजन होता ही रहता है।

हमारी अज्ञानतावश (शरीर क्रिया विधि पर ध्यान ना देने के कारण) इसमें अव्यवस्था (बीमारियां) पैदा होती है। जब यह अव्यवस्था गंभीर रूप धारण कर लेती है, और इसका कोई समाधान हमें अपने आसपास नहीं मिलता, तो हमें इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों की आवश्यकता पड़ती है, जहां हम शरीर क्रिया विज्ञान को समझते हुए चिकित्सा करके अपना स्वास्थ्य लाभ कर पाते हैं। और आगे भी हम अपने घर परिवार में रहते हुए अपने शरीर को स्वस्थ रख पाते हैं।

इसी प्रकार हमारा परिवार और समाज भी दो अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं। परिवार रूपी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए हमें परिवार में जीने योग्य ज्ञान की आवश्यकता पड़ती है। जब हम परिवार में संबंध पूर्वक जीने की योग्यता के साथ व्यवहार करते हैं, तो परिवार में खुशहाली रहती है या परिवार स्वस्थ रहता है, अन्यथा इसमें विकृतियां पैदा हो जाती हैं, और परिवार में मतभेद, असहयोग, शिकायतें, झगड़े, संवादहीनता, संबंध-विच्छेद, असमय परिवारिक टूटन जैसे लक्षण पैदा होते हैं। यही आगे बढ़कर समाज रूपी व्यवस्था में विघटन का कारण भी बनते हैं। जिसमें परस्पर द्रोह-विद्रोह, क्रोध, विरोध, सामाजिक झगड़े और युद्ध जैसे लक्षण पैदा होते हैं।

जीवन विद्या प्रतिष्ठान बिजनौर समय-समय पर ‘जीवन विद्या शिविर’ का आयोजन भी करता रहता है, जहां हमारी निष्ठा परिवार और समाज रूपी व्यवस्थाओं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक ज्ञान उपलब्ध कराना है। यह ज्ञान हम सात दिवसीय शिविरों के माध्यम से उपलब्ध कराते हैं।

जिस प्रकार शरीर क्रिया विज्ञान की सूचना और उसकी प्रयोग विधि दुर्लभ है, उसी प्रकार ‘जीवन विद्या शिविर’ और उसकी प्रयोग विधि अति दुर्लभ है।

इसी प्रकार के एक जीवन विद्या परिचय शिविर का आयोजन जीवन विद्या प्रतिष्ठान बिजनौर में 17 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 के मध्य किया जाना प्रस्तावित है। यह शिविर आवासीय शिविर है। आप सभी इस शिविर में आमंत्रित हैं। कृपया अपने आने की सूचना पहले से हमें उपलब्ध करा दें, ताकि हम आपके लिए भोजन व रहने की व्यवस्था पहले से कर सकें।

जीवन विद्या प्रतिष्ठान
एवं
स्वास्थ्य संयम संस्थान
गोविंद पुर, बिजनौर

सम्पर्क:

6396518003; 9759205817

धन्यवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi