जिंदगी को समझने में कहीं देर न हो जाए..
जिंदगी का आशय सिर्फ धन कमाना तो नहीं है। हम यह स्पष्ट रूप से देख सकते है की सुविधाएं इकट्ठी करना एक अलग बात है और जिंदगी अच्छे से जीना एक अलग बात है। क्या हम जिंदगी को समझ पाए है? क्या हमने बच्चों के जिंदगी से जुडे सवालों के उचित उत्तर दे पाते है? आने वाली पीढी को सुविधा तो हम बहुत दे रहे है, हमारी निष्ठा मैं कोई कमी नहीं है; पर क्या हम उन्हें जिंदगी जीने के समझ दे पा रहे है?
आईएं, हमारी जिंदगी से जुडे कुछ ऐसे ही मूलभूत मुद्दों पर संवाद करते है और जिंदगी के बारे में हमारी समझ बढाते है।
जीवन विद्या परिचय शिविर
प्रबोधक- सुरेन्द्र पाल, रायपुर
शिविर की तारीख – 11 से 17 फरवरी, 2023
शिविर का स्थान – जीवन विद्या प्रतिष्ठान एवं स्वास्थ्य-संयम केन्द्र, गोविन्द पुरगांव- खारी, जिला- बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
यह 7 दिन का आवासीय शिविर है।
– शिविर में भोजन और अन्य खर्च का वहन हो सके, इसलिए शिविर में सहयोग राशि अपेक्षित है।
# शिविर के लिए सहयोग राशि कोई बाधा नहीं है।
श्री सुरेंद्र पाल जी का संक्षिप्त परिचय :-
श्री सुरेन्द्र पाल जी का जन्म सन् 1960 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एक गाँव (अभी नोएडा) में एक किसान परिवार में हुआ। आपने आई. आई. टी. दिल्ली से सिविल अभियांत्रिकी में स्नातक (बी टेक) व आई. आई. टी. मुंबई से एनर्जी सिस्टम्स में स्नातकोत्तर (एम टेक) की शिक्षा पायी है।आपने शेल इंडिया में लगभग 22 वर्ष कार्य किया है।
2012 में शेल इंडिया से त्यागपत्र देते समय आप भारत में इस कम्पनी के दूसरे नंबर के अधिकारी थे। अपनी नौकरी के साथ-साथ, आपने समझने की तलाश में निरंकारी मिशन, विपश्यना, ब्रह्माकुमारी, सिद्ध समाधि योग, सुदर्शन क्रिया, ट्रान्सीडेंटल मेडीटेशन आदि का भी अध्ययन किया।
जीवन विद्या/ मध्यस्थ दर्शन से आपका जुड़ाव सन 2010 में हुआ तथा आपने अपनी तलाश को पूरा होते हुए पाया। वर्तमान में आप रायपुर छत्तीसगढ़ में परिवार सहित निवास करते हं तथा जीवन विद्या/ मध्यस्थ दर्शन के अध्ययन व ‘चेतना विकास मूल्य शिक्षा’से जुड़े विभिन्न आयामों में पूर्णकालिक रुप से कार्यरत हैं।विभिन्न शहरों में तथा बड़ी-बड़ी कम्पनियों में काम करने के बावजूद भी देशीपन एवं सरलता अभी भी आपमें बचा हुआ है।
आपकी सहजता के अनुरुप ही आपकी प्रस्तुति की शैली भी सरल व सुमधुर है, गम्भीर से गम्भीर विषय को भी बड़े सहज एव सरस ढ़ंग से प्रस्तुत कर देना आपकी विशेषता है।
संपर्क:- 6396518003, 9759205817
मित्रों, रिस्तेदारों और परिवार सहित शिविर में आप सादर आमंत्रित हैं।