Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
आहार-विहार-व्यवहार

आहार-विहार-व्यवहार

Posted on November 4, 2023

आहार-विहार-व्यवहार

आहार-विहार-व्यवहार द्वारा मानव अपनी स्वस्थ-मानसिकता का प्रदर्शन करता है|
आहार से आशय है – खान-पान, जैसे – शाकाहार-दुग्धपान या माँसाहार-मद्यपान.
विहार से आशय है – रहन-सहन, जैसे – ओढ़ना-पहनना, मनोरंजन, व्यायाम, खेल-कूद, घूमना आदि.
व्यवहार से आशय है – मानव परस्परता में मूल्यों की पहचान और निर्वाह.

आहार-विहार-व्यवहार को लेकर सभी मानवों में एकरूपता होने की आवश्यकता है या नहीं है? यदि है, तो उस एकरूपता का क्या स्वरूप होगा?

आहार-विहार-व्यवहार की सुनिश्चयता के पश्चात ही मानवीय परंपरा की शुरुआत होता है. इससे पहले मानव समुदाय परंपरा में रहता है. अभी तक मानव समुदाय-चेतना या जीवचेतना में जिया है. इसलिए मानवों में आहार-विहार-व्यवहार की एकरूपता का कोई स्वरूप नहीं है. होना क्या चाहिए? – इस बारे में सोचा जा सकता है. इसको हर व्यक्ति सोच सकते है. हर व्यक्ति में सोचने का अधिकार समान रूप से कल्पनाशीलता कर्मस्वतंत्रता के रूप में रखा हुआ है.

विकल्प विधि से मानवचेतना पूर्वक आहार-विहार-व्यवहार का निश्चयन होता है. जीवचेतना में मानव का आहार-विहार-व्यवहार का स्वरूप सुनिश्चित होता ही नहीं है. जैसे – हाथी का आहार अलग है, बाघ का अलग है, गाय का अलग है, कुत्ते का अलग है. इसी तरह जीव-चेतना में जीते हुए मनुष्यों का आहार भी अलग-अलग होना स्वाभाविक हुआ. विहार और व्यवहार का स्वरूप भी जीवचेतना में जीते मानवों में अलग-अलग है.

आहार-विहार-व्यवहार की एकरूपता का स्वरूप ही समाज है. आहार-विहार-व्यवहार अलग-अलग रहते तक हम समाज कैसे बनाएंगे? “समाज” की परिकल्पना बहुत पहले से है. जीव-चेतना में जीते हुए मानव समुदाय से ऊपर उठ नहीं पाया. अभी समुदायों को ही समाज माने बैठे हैं. इन समुदायों में संघर्ष और युद्ध भावी हो गया.

संघर्ष और युद्ध को मोलते हुए आदमी सामाजिक कैसे हो पायेगा? अभी तक तो नहीं हुआ. हमको तो नहीं लगता कि संघर्ष और युद्ध के चलते आदमी सामाजिक हो सकता है. पैसे के लिए ही युद्ध होता है. पैसे के लिए ही संघर्ष होता है. पैसे को खा कर किसी का पेट नहीं भरता, फिर भी पैसे पर सभी ज्ञानी, विज्ञानी, अज्ञानी लटटू हैं! पैसे से वस्तु मिलता है, यह सोच कर पैसे पर लटटू हैं. वस्तु मिलना बंद हो गया तो पैसे का क्या करेंगे? हम १० व्यक्तियों में से कोई भी उत्पादन नहीं करे, और दसों के पास भी पैसे हों तो उनको वस्तु कहाँ से मिलेगा? जितना पैसे में पहले वस्तु मिलता था, आज उससे ज्यादा पैसे में मिलता है. तृप्ति वस्तु से ही है, पैसे से तृप्ति मिलती नहीं है. पैसा क्या है? – नोट. नोट क्या है – छापाखाना. छापाखाना क्या है – कागज़. एक माचिस की तीली से कितना भी ढेर कागज़ का हो, राख का ढेर बन जाता है.

यदि यह समझ आता है तो “सुधार” की आवश्यकता स्वीकार होती है. क्या सुधार होना है? जीवचेतना से मानवचेतना में संक्रमित होना है. समझदारी से समाधान और श्रम से समृद्धि को सिद्ध करना है. समझदारी से समाधान होता है, तो श्रम से समृद्धि का रास्ता बनता है. समाधान-समृद्धि पूर्वक ही लफ्फाजी समाप्त होता है, संघर्ष समाप्त होता है, युद्ध समाप्त होता है, शोषण समाप्त होता है. अभी तक आयी दोनों विचारधाराओं – आदर्शवाद और भौतिकवाद – दोनों से व्यक्तिवाद और समुदायवाद ही होता है. आदर्शवादी देवासुर संग्राम की दुहाई देते हैं, भौतिकवादी मानवों के बीच संग्राम की दुहाई देते हैं. इन दोनों विचारधाराओं के तले दबे हुए सभी मानवों में इस “सुधार” की अपेक्षा और आवश्यकता बनी हुई है. “सुधार” के स्वरूप में मानव-चेतना, देवचेतना, दिव्यचेतना को प्रस्तावित किया है. इसका नाम दिया है – “चेतना विकास”. चेतना-विकास के साथ ही है – “मूल्य शिक्षा”.

  • अनुभव शिविर, जनवरी २०११, अमरकंटक, बाबा श्री ए नागराज के उद्बोधन से

साभार- मध्यस्थ दर्शन ब्लॉग (जीवन विद्या – सह अस्तित्व में अध्ययन)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi