Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
अध्ययन मनुष्य का मनुष्य के साथ ही होता है।

अध्ययन मनुष्य का मनुष्य के साथ ही होता है।

Posted on April 8, 2024

अध्ययन मनुष्य का मनुष्य के साथ ही होता है।


••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
किताब से सूचना है। अध्ययन मनुष्य का मनुष्य के साथ ही होता है। दो व्यक्ति के बिना प्रमाण का प्रश्न ही नहीं है। संज्ञानशीलता और संवेदनशीलता का यदि प्रमाण होना है, तो दो व्यक्तियों का होना ही है। संज्ञानशीलता प्रमाणित होने के लिए – दो आदमियों में एक समझाने वाला, एक समझने वाला। समझने वाला समझने पर, और समझाने वाला समझा पाने पर स्वाभाविक रुप में संज्ञानशीलता प्रमाणित होती है।

संज्ञानशीलता प्रमाणित होने के बाद उसको अभ्यास रुप में लाने में कहीं भी अड़चन नहीं है। जैसे मुझे मेरी बात को प्रमाणित करने में अभी तक तो कोई अड़चन नहीं है। “हम सुनेंगे नहीं” और “हम करेंगे नहीं” – इन्ही दो कालम में लोग खडे हैं अभी। किन्तु इसका विरोध करना किसी से बनता नहीं है।

भाषा का प्रयोजन है – सूचना तक पहुँचना। भाषा अध्ययन का आरंभिक भाग है।
सुनने पर, देखने पर आपको सूचना होता है। सुनने पर सर्वाधिक सूचना पहुँचता है, उससे कम देखने पर, उससे कम और बाक़ी संवेदनाओं से।

“मैं प्रमाणित हूँ” – यह आप के स्वीकारने पर आप प्रभावित होते हैं। उससे पहले तक आप जिज्ञासु बने रहते हैं। अध्ययन करने की इच्छा प्रकट करने तक आ जाते हैं। अध्ययन तभी होता है – जब स्वयम में यह स्वीकार हो जाता है, कि अध्ययन कराने वाला प्रमाणित है। यही “व्यक्ति प्रमाण” का आधार है।

अध्ययन एकांत में नहीं है। अध्ययन प्रमाण के साथ ही है। इसको highlight करने की जरूरत है। आज की दुनिया के लिए यह एक vigorous point है।

रासायनिक-भौतिक वस्तुएं सभी कारीगरी विधि से हमको समझ में आते हैं। जैसे जंगल से करंज के बीज बटोर के लाना एक कारीगरी है। उसका तेल बनाना, और फिर उसका डीज़ल बनाना एक कारीगरी है। इन सबको मिला कर हम गति या दूरगमन के लिए प्रयोग करते हैं।

जीवन और व्यापक को हम कारीगरी विधि से नहीं समझ सकते. जीवन को हम अध्ययन विधि से समझते हैं। व्यापक को हम अध्ययन विधि से समझते हैं।

मानव के पास कल्पनाशीलता है।
मानव सच्चाई को चाहता है।
मानव को सच्चाई का भास-आभास होता है।
इस आधार पर पठन से अध्ययन की प्रवृत्ति बनती है।

अब जैसे आपको सूचना मिली – कि “सत्य” है, “न्याय” है, “समाधान” है
यही तीन प्रधान मुद्दे हैं अस्तित्व में। इन प्रधान मुद्दों के आधार पर (मध्यस्थ दर्शन की) सारी सूचनाएं हैं। इन सूचनाओं के आधार पर हमें लगता है, सत्य कोई वस्तु है!

अध्यात्मवादियों ने भी सत्य का कुछ प्रतिपादन किया शब्दों में. उससे उनको कुछ सच्चाई भासी – तभी तो उसके लिए न्योछावर हुए हैं वे लोग।

अब यहाँ मध्यस्थ दर्शन में प्रतिपादन है – “सहअस्तित्व ही परम सत्य है”। सहअस्तित्व होने के आधार पर, प्रकृति और व्यापक वस्तु सतत होने के आधार पर, मनुष्य के अध्ययन करने की सम्भावना बन गयी। अध्ययन पूर्वक हम इस जगह पर पहुंच जाते हैं कि सत्य ऐसा ही है!

पहले “ब्रह्म सत्य, जगत मिथ्या” बताया था। और मिथ्या सत्य को अध्ययन कैसे करेगा – करके रास्ता बंद था। अब मध्यस्थ दर्शन के अनुसार – स्थितिपूर्ण सत्ता में स्थितिशील प्रकृति सम्पृक्त है। पूर्णता के अर्थ में सम्पृक्त है।

  • श्रद्धेय श्री ए नागराज के साथ संवाद पर आधारित (अगस्त २००६, अमरकंटक)
    साभार:

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi