https://ambassadorsofhappiness.in/
Launching of New Social Media Channel
*खुशियों के एंबेसडर*
*Ambassadors of Happiness*
गुरु पूर्णिमा सोमवार 3 जुलाई 2023
मान्यवर,
प्रसन्नतापूर्वक सूचित कर रहे हैं कि सरल सहज भाषा में मध्यस्थ दर्शन के प्रकाश में अध्ययन-अभ्यासरत व्यक्तियों, परिवारों, संस्थाओं पर केंद्रित जन सामान्य के लिए सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो चैनल *खुशियों के एंबेसडर* *Ambassadors of Happiness* गुरु पूर्णिमा सोमवार 3 जुलाई 2023 से औपचारिक रूप से प्रारंभ होने जा रहा है । आपसे इस संदर्भ में सहयोग/मार्गदर्शन की सादर अपेक्षा है ।
चैनल का नाम : *खुशियों के एंबेसडर* *Ambassadors of Happiness*
*Extraordinary True Stories of Ordinary People*
This will include true stories of people/events/activities/institution in 3 catagories
1. Youth centric : मध्यस्थ दर्शन के प्रकाश में जीने का अभ्यास कर रहे युवाओं की स्टोरी ताकि 18 से 30 वर्ष के युवा inspire हो सकें ।
2. Families centric : मध्यस्थ दर्शन के प्रकाश में जीने का अभ्यास कर रहे परिवारों की स्टोरी ताकि 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवा /परिवार inspire हो सकें ।3. Institution centric : मध्यस्थ दर्शन के प्रकाश में अध्ययन अभ्यास के केंद्रों /परिवार समूह / अध्ययन समूह / संस्थाओं की documentary जिसे देखकर युवा/प्रौढ़ परिवार वहां जाकर गतिविधियों को देखने के लिए प्रेरित हो सकें ।
*लक्ष्य* : मध्यस्थ दर्शन के प्रचार प्रसार के माध्यम से जिज्ञासुओं से संपर्क एवम संबंध बनाना ताकि अभियान को गति मिल सके साथ ही पूर्व संस्कारों से युक्त पात्र व्यक्तियों तक मध्यस्थ दर्शन की सटीक सूचना मिल सके ।
*कार्य योजना*
1. मध्यस्थ दर्शन का अध्ययन अभ्यासरत व्यक्तियों, परिवारों और संस्थाओं की documentary बनाना ।
2. इस डॉक्यूमेंट्री को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म में रिलीज करना ।
3. Documentary देखने वालों और उसपर respond किए लोगों से व्हाट्सएप के माध्यम से live contact बनाना ।
4. Documentary देखकर respond करने वालों और पर्सनल लेवल पर कम्युनिकेशन के बाद उनके पसंद के subject / catagories / age group के अनुसार पृथक पृथक बनाए गए
*1. व्हाट्सएप community / announcement* से जोड़ना ।
5. सेपरेट व्हाट्सएप ग्रुप के अनुसार अलग अलग coordinator बनाना। ये coordinator सब्जेक्ट / age/ location के अनुसार भिन्न भिन्न हो सकते हैं । ये coordinator JV IT टीम से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए अपने अपने ग्रुप के मेंबर्स को आवश्यक सूचना / message/ सलाह देंगे ।
6. हरेक व्यक्ति की पात्रता, क्षमता और आवश्यकतानुसार उसे दर्शन का कंटेंट उपलब्ध कराना ।
7. किसी व्यक्ति की पात्रता अनुसार उसे *परिचय शिविर का कंटेंट ऑनलाइन उपलब्ध कराना* ।
8. चुने हुए लोगों के लिए *ऑनलाइन परिचय शिविर* समय समय पर कराना ।
9. ऑनलाइन परिचय शिविर के बाद चुने हुए लोगों का *ऑफ लाइन परिचय शिविर* कराना ।
10. परिचय शिविर किए हुए लोगों को separate WhatsApp ग्रुप दर्शन की websites जैसे jvconnect.info jvidya.com jeevanvidya.info madhyasth-darshan.info से जोड़ना ।
11. कम से कम 3 परिचय शिविर भिन्न भिन्न प्रबोधकों का कराने के बाद *अध्ययन बिंदुु शिविर के लिए कंटेंट उपलब्ध कराना* और madhysth-darshan.org से जोड़ना।
12. चुने हुए लोगों का *ऑफ लाइन अध्ययन बिंदु शिविर कराना* । इसके बाद ऐसे चुने हुए लोगों का अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाना ।
13. अध्ययन बिंदु शिविर किए हुए हुए लोगों को अध्ययन शिविर के लिए प्रेरित करना ।
14. भिन्न भिन्न केंद्रों पर चुनें हुए लोगों का अध्ययन शिविर कराना । बाद में ऐसे चुने हुए लोगों का separate WhatsApp ग्रुप बनाना ।
15. अध्ययन शिविर किए हुए लोगों को पात्रता – योग्यता विकास के क्रम में शोध / विद्यालय / महाविद्यालय में पठन कराने के लिए प्रेरित करना ।
16. अंततोगत्वा…. पठन / प्रबोधन कर रहे जिज्ञासु मध्यस्थ दर्शन के शोधार्थी / अभ्यासी बन सकें और अभियान को गति दे सके यह इस चैनल का लक्ष्य रहेगा ।
उपरोक्त कार्य योजना के क्रियान्वयन में आप सभी साथियों से सहयोग एवम सहभागिता का सादर निवेदन है । जो साथी active coordinator की भूमिका में भागीदारी करना चाहते हैं, KKA के आधिकारिक WhatsApp group को निम्न लिंक पर ज्वाइन कर सकते हैं :- https://chat.whatsapp.com/DfiK8InfgqRHmzmgFPuPp4
आप सभी के सहयोग एवम मार्गदर्शन की अपेक्षा में JV IT & Multimedia teamअछोटी / रायपुर / पुणे / मुंबई / अहमदाबाद / नागपुर / दिल्ली / सूरत