अभिभावक विद्यालय अछोटी का नवीन प्रयास
आमंत्रण
मान्यवर, प्रसन्नता पूर्वक सूचित कर रहे हैं कि मानवीय शिक्षा शोध संस्थान, अभ्युदय संस्थान अछोटी द्वारा अभिभावक विद्यालय अछोटी में
चेतना विकास मूल्य शिक्षा शोध एवम प्रशिक्षण केंद्र
की स्थापना की जा रही है ।
यह केंद्र मध्यस्थ दर्शन के प्रणेता श्रद्धेय ए. नागराज जी द्वारा प्रस्तावित मानवीय चेतना विकास हेतु शोध एवम सह अस्तित्ववादी उत्पादन कार्य पर प्रशिक्षण का अवसर विद्यार्थियों एवम शोधार्थियों को प्रदान करेगा ।
केंद्र का शुभारंभ आदरणीय डॉ शारदा शर्मा (अंबा दीदी)
दिव्य पथ संस्थान अमरकंटक के मुख्य आतिथ्य एवम् डॉ मीता झा डीन, सोशल साइंस, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के विशिष्ट आतिथ्य में शुक्रवार दिनांक 9 अगस्त 2024 सुबह 10:30 बजे होना तय हुआ है ।
शुभारंभ उत्सव के अवसर पर आप सपरिवार सादर आमंत्रित है।
विनीत समस्त शिक्षकगण अभिभावक विद्यालय अभ्युदय संस्थान अछोटी- हिंगनाडीह-रायपुर