Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
संपर्क – सूचना – अध्ययन – अनुभव – प्रमाण

संपर्क – सूचना – अध्ययन – अनुभव – प्रमाण

Posted on February 19, 2024

संपर्क – सूचना – अध्ययन – अनुभव – प्रमाण

साक्षात्कार पाँच सूत्र (सह-अस्तित्व, सह-अस्तित्व में विकास-क्रम, सह-अस्तित्व में विकास, सह-अस्तित्व में जागृति-क्रम, और सह-अस्तित्व में जागृति) का होता है – जो अनुभव में जा कर सूत्रित होता है। सभी दिशायें/कोण एक बिन्दु में समाते हैं। वैसे ही सारी मध्यस्थ-दर्शन की व्याख्या अनुभव-बिन्दु में समाती है। बिन्दु का कोई लम्बाई-चौडाई नहीं है। यह हुआ synthesis या synchronization। फैलावट से बिन्दु तक अध्ययन है। अनुभव बिन्दु है। फैलना परम्परा है। अनुभव एक बिन्दु है – उसका विस्तार अनंत दूर तक फैलता है। कहीं रुकता नहीं है वह!

धर्म अनुभव में ही समझ में आता है। धर्म अनुभव में आ गया तो सब समझ में आ गया। वह point को पकड़ने की ज़रूरत है। बाकी सब तर्क-संगति से समझ में आ ही जाता है। रूप और गुण तक चित्रण (स्मृति) में रहता है। स्वभाव का बोध होता है। अनुभव-प्रमाण बोध होना (अनुभव मूलक विधि से) – मतलब, धर्म-बोध होना। इस तरह धर्म और स्वभाव जुड़ गया। वही चित्त के स्तर पर आ कर रूप और गुण से जुड़ता है। इसकी जब तर्क-संगत व्याख्या करने जाते हैं तो वह फैलने लगता है। इस तरह हम धर्म की व्याख्या करने योग्य हो जाते हैं।

अध्ययन विधि से अनुभव multiply होता है – ऐसा मैं शुरू किया हूँ। अनुभव multiply होने पर ही संसार का कल्याण है, सर्व-शुभ है। इसमें समानता का स्वरूप निकलता है। अगर एक ही व्यक्ति अनुभव कर सकता तो समानता हो ही नहीं सकती थी। अनुभव के बाद सभी समान हैं।

अनुभव तक अध्ययन है। उसके पहले सूचना है। उससे पहले संपर्क है।

संपर्क के बाद ही सूचना है। बिना संपर्क साधे सूचना कैसे दोगे?
सूचना के बाद ही अध्ययन है। बिना सटीक सूचना के अध्ययन कैसे करोगे?
अध्ययन के बाद ही अनुभव है। बिना अध्ययन किए अनुभव कैसे करोगे?
अनुभव के बाद ही प्रमाण है। बिना अनुभव के प्रमाणित क्या करोगे?

  • बाबा जी श्री ए नागराज जी के साथ संवाद पर आधारित (अप्रैल २००८, अमरकंटक)

साभार- madhyasth Darshan

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi