श्रद्धेय श्री ए नागराज द्वारा प्रतिपादित
मध्यस्थ दर्शन – सहअस्तित्ववाद पर आधारित
चेतना विकास मूल्य शिक्षा शिविर
प्रबोधक: श्री महेन्द्र भैया
दिनांक : 2 से 9 मई, 2024
भाषा: हिंदी
स्थल: संवाद सभागृह , समर्थ हाउस , (समर्थ डायमंड), स्टेट हाईवे 215 , पालड़ी रोड , विसनगर , गुजरात , PIN – 384315
पंजीकरण फॉर्म लिंक:
गूगल लोकेशन मेप:
“ अभी तक जो कुछ भी शिक्षा में आया, उसके विकल्प के रूप में मध्यस्थ दर्शन चेतना विकास मूल्य शिक्षा का प्रस्ताव है। जंगल युग से आज तक आदमी जीव चेतना में जिया है। मनुष्य ने जीव चेतना में जीते हुए, जीवों से अच्छा जीने के क्रम में शरीर-सुविधा से संबंधित सभी वस्तुएँ प्राप्त कर ली। इसमें ख़ाना-पीना, कपड़ा, मकान, यान-वाहन, दूर-संचार की सभी वस्तुएँ शामिल हैं। यह सब होने के बावजूद मनुष्य को शिक्षा से संतुष्टि नहीं मिली। इसका मूल कारण यह है – मनुष्य ज्ञान-अवस्था का है, और उसको जीव चेतना की शिक्षा से संतुष्टि मिल नहीं सकती।
इसलिए विकसित चेतना के अध्ययन को शिक्षा में लाने के लिए प्रस्ताव है। मानव चेतना, देव चेतना, दिव्य चेतना ‘विकसित चेतना’ है। इस तरह जी कर मनुष्य ‘कृत-कृत्य’ हो सकता है। कृत-कृत्य होने का मतलब है – मानव जिस बात के लिए ज्ञान-अवस्था में उदय हुआ है, वह सार्थक होना।”
“शिष्टता पूर्वक जीने के लिए शिक्षा है। समाधान, समृद्धि, अभय, सह-अस्तित्व पूर्वक जीना ही शिष्टता है।”
- ए नागराज
=======================
टिप्पणी:
(1) दैनिक कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा । जलपान और भोजन के अवकाश के साथ डेढ़ / दो घंटे के सत्र होंगे। हर शाम सायं भोजन से पहले समूह में गोष्ठी (समूह चर्चा) होगी।
(2) शिविर स्थल एक व्यावसायिक संस्थान है, इसलिए सम्मानजनक पोशाक जरूरी है।
(3) आप जानते ही होंगे की इस शिविर के प्रबोधक यह काम केवल अपनी खुशी के लिए करते हैं, इसलिए कार्यशाला नि:शुल्क है।
8 दिनों के केवल भोजन के खर्चे पर आप निम्नानुसार सहयोग राशि दे सकेंगे । (कार्यशाला में हिस्सा लेने के लिए यह राशि भी कोई बाधक बिन्दु नहीं है)।
पूरी कार्यशाला के लिए, अनुमानित अपेक्षित सहयोग : ₹ 1500/- प्रति व्यक्ति ।
विसनगर के बाहर से आने वाले मित्रों के रहने की सुविधा के लिए निम्नलिखित विकल्प हैं|
१ – स्थानीय परिवार के घर (Non -AC) (1500 ₹ भोजन + नि:शुल्क रहना = ₹ 1500 /- प्रति व्यक्ति )
२ – Non AC डोरमेटरी हॉल (With Cooler Facility) , ऋषिकेश मार्केट, रोटरी भवन के पास, विसनगर (1500 ₹ भोजन + नि:शुल्क रहना = ₹ 1500 /- प्रति व्यक्ति )
३ – पारिवारिक AC – Shared Room (न्यूनतम 5 से 6 लोग) (बलवंती माता मंदिर, उमता) (1500 ₹ भोजन + 1000 ₹ AC रहना = ₹ 2500 /- प्रति व्यक्ति )
४ – Personal Hotel Room – देवांग भैया (+91-9998050056) का संपर्क करे ( 1500 ₹ भोजन + As per Actual Hotel Charges )
५ – शिबीरार्थी अपना विहीकल साथ लेकर आसके तो शिबिरके स्थानसे रहेनेके स्थान पर जानेमे अनुकूलता रहेगी।
( टिप्पणी: ऊपर दिए गए सहयोग राशि 8 दिनों की कुल राशि है और प्रति व्यक्ति के लिए है। AC वाली जगह पर रहने की संख्या मर्यादित है । इसीलिए उसका पहले से देवांग भैया (+91-9998050056) का संपर्क करे। )
शिविर से अधिकतम मूल्य प्राप्त करने के लिए, आपकी पूर्णकालीन अविक्षिप्त उपस्थिति वांछनीय है। (इसलिए विसनगर के स्थानीय शिविरार्थी भी नाश्ता और रात का खाना कार्यक्रम के स्थल पर साथ में ही लेंगे। मात्र रात्रि निवास के लिए घर जाएंगे।)
आपकी प्रतीक्षा सह धन्यवाद।
जीवन विद्या परिवार, समर्थ डायमंड विसनगर ।
=======================
पंजीकरण
फॉर्म लिंक: https://bit.ly/cvm_may24
यदि किसी को फॉर्म भरना अनुकूल नहीं है, तो वह नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करके भी पंजीकरण करा सकते है।
देवांग भैया
+91-99980 50056
=======================