मानवीय संविधान: परिचर्चा
हर रविवार प्रातः 05:00 बजे से 06:00 बजे तक (दिनांक 19 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 12 सप्ताह तक)
सान्निध्य : श्री साधन भैया
सादर अभिवादन
🙏
बताते हुए हमें बहुत प्रसन्नता हो रही है कि देवघर परिवार समूह के द्वारा, online पठन-अध्ययन पिछले साढ़े तीन वर्ष से लगातार प्रातः काल की बेला में चल रहा है। इसमें हमलोगों ने “संवाद” “जीवन विद्या परिचय” “अध्ययन प्रक्रिया” को पूरा करते हुए तीनों वाद और तीनों शास्त्र को श्री योगेश भैया के मार्गदर्शन में पूरा किया है। इसके साथ ही मानवीय संविधान का भी पठन हमने हाल में ही पूरा किया है। संविधान पठन के साथ ही विकल्प और मानवीय आचरण सूत्र का भी पठन एवं अध्ययन करने का हमने प्रयास किया है। संविधान पठन के पश्चात हमें पुनः इस वांग्मय पर महत्त्वपूर्ण परिचर्चा की आवश्यकता महसूस हुई ताकि समकालीन संविधान के विकल्प रूप मानवीय संविधान के तात्विक, बौद्धिक एवं व्याहारिक स्वरूप पर सूक्ष्म ध्यानाकर्षण हो सके।
हमें बहुत खुशी है कि इस हेतु की पूर्ति में हमें श्री साधन भैयाजी का सहयोग एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ है। अब अगले हर रविवार को 12 सप्ताह तक मानवीय संविधान में उध्दृत सभी 12 अध्यायों पर क्रम से श्री भैया के द्वारा online चर्चा रखी जायेगी और हमारी जिज्ञासा के अनुसार
प्रश्न-उत्तर को भैयाजी पूरा करेंगे।
इस परिचर्चा के नियोजन एवं संचालन के लिये उत्सवपारा परिवार और देवघर परिवार की सम्मिलित इच्छा एवं प्रयास है।
अतः विनम्र निवेदन है कि आप सभी भी इसमें अवश्य शामिल हों। आपकी उपस्थिति से यह परिचर्चा सार्थक हो सकेंगी और हम सभी का भी सूक्ष्म ध्यानाकर्षण के साथ साथ उत्साहवर्द्धन होगा।
सविनय🙏🏻🙏
लिंक:
https://us02web.zoom.us/j/7136708198?pwd=dnMxTnRrY2ROUi9ndHpjUzB4VmI2dz09
पासकोड: ups (सभी small letter)