Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
न्याय और व्याख्या

न्याय और व्याख्या

Posted on October 7, 2023

न्याय और व्याख्या

न्याय का स्वरूप मानव-संबंधों में स्पष्ट होता है।

मानव द्वारा अपनी परस्परता में संबंधों को पहचानना एक साधारण प्रक्रिया है। “पिता”, “माता”, “भाई”, “बहन” ये नाम से परस्परता में संबोधन होता ही है। फ़िर पिता के भाई-बहन (“चाचा”, “बुआ”), माता के भाई-बहन (“मामा”, “मौसी”) के संबोधनों के लिए नाम होता ही है। इन संबंधों में शरीर-सम्बन्ध को छोड़ कर व्यवहार करने की बात स्पष्ट होती है।

पति-पत्नी सम्बन्ध ही शरीर-संबंधों के साथ हैं। यह तथ्य समझ में आना आवश्यक है। जीव-अवस्था में जैसे प्रजनन-प्रणाली है, मानव-जाति में भी वैसे ही प्रजनन-प्रणाली है। उस क्रम में पति-पत्नी सम्बन्ध प्रजनन-कार्य पूर्वक संतान-परम्परा के लिए एक महत्त्वपूर्ण सम्बन्ध है। जीव-अवस्था में प्रजनन-कार्य की सीमा में ही सम्बन्ध होना पर्याप्त हो गया, जबकि मानव-परम्परा में पति-पत्नी सम्बन्ध प्रजनन-कार्य की सीमा में ही होना पर्याप्त नहीं हुआ। मानव-परम्परा में बहुत सारे आयाम जुड़ता गया।

मानव समझदारी पूर्वक ही हर सम्बन्ध को प्रयोजनों के अर्थ में पहचान पाता है – फलस्वरूप मूल्यों का निर्वाह होता है।

हर मानव-संतान का अपने अभिभावकों को “पोषण-संरक्षण” के अर्थ में पहचानना स्वाभाविक है। जीव-चेतना विधि से पोषण-संरक्षण केवल शरीर से सम्बंधित रहता है। संतान को भाषा से संपन्न बनाना, और प्रचलित-अलंकार से संपन्न कराने का प्रयास बना रहता है। शरीर की सीमा तक ही किया गया पोषण-संरक्षण किसी आयु के बाद नगण्य हो जाता है, या इसकी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं, या कुछ दूसरी भौतिक वस्तुओं से जुडी प्राथमिकताएं स्थापित हो जाती हैं। फलस्वरूप अभिभावकों की अपेक्षा के अनुरूप संतान का व्यवहार न हो पाना घटना के रूप में देखने को मिल रहा है। यही पीढ़ियों के बीच की दूरी (generation gap) के रूप में देखने को मिल रहा है। इस घटना का निराकरण होना जरूरी है। यह निराकरण जीव-चेतना विधि से सम्भव नहीं है। जीव-चेतना विधि में जीवों का ही अनुकरण करना बनता है।

हर जीव-जानवर अपनी संतान के जन्म के समय के तुरंत बाद अतिव्यामोह अथवा प्यार-दुलार करता हुआ देखने को मिलता है। पक्षी अपनी चोंच में आहार-तत्व ला कर अपनी संतान की चोंच में देते हैं। मांसाहारी जानवर अपने शिकार को मार कर अपने संतान के सम्मुख रखना देखा जाता है। मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह के जानवरों में अपनी संतान को स्तन-पान कराना देखा जाता है। गाय अपनी संतान को दूध पिलाते हुए प्रसन्न होता हुआ देखने को मिलता है। बछड़े को ठीक से घास खाता देखकर आश्वस्त होता हुआ देखने को मिलता है।

मनुष्य द्वारा जीव-चेतना में उपरोक्त का अनुकरण करने का स्वरूप है –

(1) आहार-आवास-अलंकार संबंधी वस्तुओं से पोषण-संरक्षण करना।
(२) कुछ समय बाद संतानों में इसका वरीयता गौण होना पाया जाता है।
(३) हर आगे की पीढ़ी पिछली पीढ़ी से कुछ “और अच्छे तरीके” से इन वस्तुओं को प्राप्त करना चाहता है, और उनके उपयोग में स्वतंत्रता संपन्न होना चाहता है।

इन तीनो के योगफल में अगली पीढ़ी और पिछली पीढ़ी में दूरियाँ बढ़ती जा रही हैं।

इस स्थिति का निराकरण मानव-चेतना विधि से यह है –

(१) हर मानव संतान का अभिभावकों के साथ अपने संबंधों में प्रयोजनों को स्मरण में रखते हुए कृतज्ञ होना।
(२) विश्वास पूर्वक संबंधों का निर्वाह करना
(३) तन-मन-धन रुपी अर्थ का उपयोगिता, सदुपयोगिता, प्रयोजनशीलता के अर्थ में अर्पण-समर्पण के लिए उदार-चित्त रहना

इस तरह – संबंधों का निर्वाह होना ही “न्याय” है। संबंधों का प्रयोजन सिद्ध होना, संबंधों में मूल्यों का निर्वाह होना और उभय-तृप्ति होना ही न्याय की व्याख्या है।

इस प्रकार न्याय और न्याय की व्याख्या इस छोटे से लेख के द्वारा मानव-सम्मुख प्रस्तुत है।

  • श्रद्धेय बाबा श्री नागराज जी के साथ संवाद पर आधारित (अप्रैल २००६, अमरकंटक)

साभार- मध्यस्थ दर्शन ब्लॉग (जीवन विद्या – सह अस्तित्व में अध्ययन)


चित्र- साभार सुरेन्द्र पाठक भैया जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi