रायपुर, 24 जनवरी। चेतना विकास मूल्य शिक्षा समिति एवं अभ्युदय संस्थान अछोटी व्दारा एक दिवसीय पैरेंटिंग वर्कशाप का आयोजन 27 जनवरी को दोपहर 3 से 5 बजे तक किया गया है। डीडी नगर डगनिया स्थित कंचन अश्व सोसायटी के क्लब हाउस में आयोजित इस वर्कशाप में सभी भी अभिभावक शामिल हो सकते हैं। कार्यशाला पूरी तरह निशुल्क है। इसमें मध्यस्थ दर्शन की प्रबोधक श्रीमती अनिता शाह माता पिता से बच्चों के व्यवहार और संस्कार पर संवाद करेंगी।
वर्कशॉप में कुछ विशेष बिंदुओं पर भी चर्चा होगी, जिसमें क्यों जरूरी है शिक्षा के साथ व्यवहारिक शिक्षा? क्यों करते छोटे बच्चे माता-पिता और अध्यापक की नकल? क्या संस्कार देना केवल मां की जिम्मेदारी है? क्या बच्चों का केवल शिक्षित होना पर्याप्त है? क्या आप बच्चों से सुनना चाहते हैं कि आप लोगों ने मेरे लिये किया ही क्या है? जिद्दी बच्चें होते हैं या माता-पिता? हर बच्चे क्या मिलने से रहेंगे शांत? खिलौनों से जल्दी क्यों बोर हो जाते हैं बच्चें? बच्चे कैसे सीख जाते हैं झूठ बोलना? बच्चे कैसे सीख सकतें हैं धीरता, वीरता, उदारता?
इस वर्कशॉप की अधिक जानकारी के लिये मोबाइल नंबर 88710-80400 एवं 9752857446 पर संपर्क किया जा सकता है। इस आयोजन में कारवां कंचन अश्व रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का विशेष सहयोग प्रदान कर रही है।