Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
पिछली शरीर यात्रा का अगली शरीर यात्रा पर प्रभाव

पिछली शरीर यात्रा का अगली शरीर यात्रा पर प्रभाव

Posted on October 6, 2023

पिछली शरीर यात्रा का अगली शरीर यात्रा पर प्रभाव

प्रश्न: पिछली शरीर यात्रा का अगली शरीर यात्रा पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: पिछली शरीर यात्रा में जो पराभव से त्रस्त रहे, वह पराभव नहीं चाहता है, विभव चाहता है। जीवन सदा विभव चाहता है। जन्म और मृत्यु जीवन के लिए एक घटना है। जैसा अभी जिया, अगली शरीर यात्रा में उससे अच्छा जीने की स्वीकृति के साथ शरीर छोड़ता है।

प्रश्न: यह कैसे होता है?

उत्तर: कल्पनाशीलता से। हर मानव में कल्पनाशीलता है, उसके बदौलत इस शरीर यात्रा में जिसको “अच्छा” मानता है, उससे “ज्यादा अच्छे” के लिए सोच लेता है। कोई दारु पीने में “अच्छाई” सोचता है, कोई चोरी करने में “अच्छाई” सोचता है, कोई धोखा देने में “अच्छाई” सोचता है। हर व्यक्ति सोचता ही है। सोचता नहीं हो, ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है। कोई किसी मुद्दे पर सोचता है, तो कोई किसी दूसरे मुद्दे पर। अब यहाँ सर्वमानव के लिए, सर्वशुभ के अर्थ में सोचने की बात शुरू किये हैं। इसीलिए इस अनुभव शिविर का आयोजन है। अपने-अपने विचार के अनुसार सोचने वाले बहुत हो चुके, मर चुके। हर व्यक्ति जन्मता है, तो किसी भाषा (वहां के परिवेश के अनुसार) के साथ ही जन्मता है। उस भाषा के अनुसार वह सोचता ही है।

प्रश्न: शरीर से अलग हो जाने के बाद भी क्या जीवन प्रभाव डालता रहता है?

उत्तर: भ्रमित जीवन जीते समय भी भ्रम का प्रभाव डालता है, मरने के बाद भी भ्रम का प्रभाव डालता है। जागृत जीवन जीते समय भी जागृति का प्रभाव डालता है, मरने के बाद भी जागृति का प्रभाव डालता है।

प्रश्न: शरीर छोड़ने के बाद जीवन के पास पिछली शरीर यात्रा की सकारात्मकता साथ बनी रहती है या मिट जाती है?

उत्तर: जितना सकारात्मकता को लेकर किये रहते हैं, उससे आगे करने का अधिकार बना रहता है। चित्रण तक शरीर से सम्बद्ध रहता है। जितने पक्ष का (जागृति के अर्थ में) साक्षात्कार किया रहता है, वह अगली शरीर यात्रा में उसको सुलभ हो जाता है।

प्रश्न: सुलभ हो जाने से क्या आशय है?

उत्तर: सुलभ होने से आशय है – अगली शरीर यात्रा वहीं शुरू करते हैं, जहाँ जीने वालों में पिछली शरीर यात्रा की सकारात्मकता उपलब्ध रहे। यह जागृति के अर्थ में ही साम्य हो पाता है। जागृति से पहले अपना-अपना विचार, अपनी-अपनी सकारात्मकता होती है।

  • श्री ए नागराज जी के साथ संवाद पर आधारित (अनुभव शिविर, २०१३ अमरकंटक)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi