Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
प्राणावस्था से जीवावस्था और ज्ञानावस्था तक प्रगटन

प्राणावस्था से जीवावस्था और ज्ञानावस्था तक प्रगटन

Posted on April 16, 2024

प्राणावस्था से जीवावस्था और ज्ञानावस्था तक प्रगटन
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

प्राण-सूत्रों में निहित रचना-विधि में विकास होते-होते जीव-शरीर को तैयार कर दिया. दूसरी ओर, गठन-पूर्ण परमाणु के स्वरूप में चैतन्य-प्रकृति शुरू हुआ. गठन-पूर्ण परमाणु अपने में एक कार्य-गति पथ बना कर रखता है – जो अपने में एक आकार होता है. उस आकार की शरीर-रचना प्राण-कोशिकाएं तैयार कर देते हैं. सह-अस्तित्व विधि से यह होता है. यह मनुष्य-कृत नहीं है.

एक तरफ जीवन एक आकार का कार्य-गति-पथ बनाता है, दूसरी तरफ प्राण-कोशिकाएं उसी आकार की शरीर-रचना तैयार कर देते हैं. इसको सह-अस्तित्व कहा जाए या नहीं कहा जाए? यहाँ से गठरी सब खुलता है. चैतन्य-परमाणु को जितनी आवश्यकता शरीर की है, शरीर को उतनी आवश्यकता चैतन्य-परमाणु की है. ऐसा कैसे? आकार के आधार पर. चैतन्य-प्रकृति के पुन्जाकार के अनुरूप शरीर का आकार होने पर दोनों का संयोग होता है. इसमें आकार को छोटा-बड़ा करने की अर्हता जीवन में रहती है, शरीर में नहीं. गर्भ में शिशु छोटे आकार का होता है, तो जीवन उसके अनुरूप छोटे आकार का हो जाता है. समृद्ध मेधस-तंत्र संपन्न शरीर को जीवन चलाना शुरू करता है. मेधस-तंत्र के बिना जीवन शरीर को चला नहीं पाता. गर्भ में किसी अवधि के बाद शिशु का मेधस-रचना पूरा होता है. मेधस-रचना पूरा होने के बाद जीवन उस शिशु-शरीर को गर्भ से ही संचालित करना शुरू कर देता है. मेधस-रचना पूरा होने से पहले जीवन उसे नहीं चलाता है. माँ के गर्भ में जब तक शिशु-शरीर को जीवन चलाना शुरू नहीं करता – तब तक उसमें हिल-डुल नहीं होता. माँ के शरीर द्वारा ही शिशु-शरीर का पोषण होता रहता है. जब तक शिशु-शरीर में ज्ञान-वाही तंत्र तैयार नहीं हो जाता तब तक माँ का जीवन ही शिशु के शरीर को जिन्दा रखता है. शिशु में ज्ञान-वाही तंत्र तैयार होने के बाद जीवन के बिना शिशु-शरीर जिन्दा नहीं रहता है.

➡️प्रश्न: जीवन द्वारा शरीर को जीवंत बनाने का क्या अर्थ है?

प्राण-कोशिकाओं के ताना-बाना से शरीर बनता है. इन ताना-बाना के बीच में छिद्र होता है, जिनमे से जीवन घूमता रहता है, जिससे शरीर जीवंत बनता है. जहां प्राण-कोशायें मृत हो जाती हैं, वहाँ से जीवन घूमता नहीं है – शेष को जीवंत बना कर रखता है. ज्ञान-वाही तंत्र जब तक काम करता है तब तक जीवन जीवंत बनाने का काम करता है. जीव-शरीरों की प्राण-कोशिकाएं पेड़-पौधों की प्राण-कोशिकाओं से भिन्न तरह से काम करती हैं. पेड़-पौधों में जीवन द्वारा जीवंत बनाने की आवश्यकता और प्रावधान नहीं है. पेड़-पौधों से जीव-शरीरों तक प्राण-कोशिकाओं में मात्रात्मक-परिवर्तन के साथ-साथ गुणात्मक-परिवर्तन होता रहा.

➡️प्रश्न: किसी जीव में जीवन है या नहीं – इसकी कैसे पहचान करेंगे?

सप्त-धातुओं से रचित शरीर हो, समृद्ध मेधस हो, और मानव के संकेतों को पहचानता हो – ऐसे सभी जीवों में जीवन है.

➡️प्रश्न: एक गाय और एक घोड़े के शरीरों के चलाने वाले जीवनों में क्या अंतर है?

दोनों जीवन गठन-पूर्ण परमाणु हैं. उनके पुन्जाकार का ही अंतर है. घोड़े में वंश-अनुशंगीय विधि से विधि से जीवन घोड़े के अनुसार कार्य करता है. गाय में वंश-अनुशंगीय विधि से गाय के अनुसार कार्य करता है.

जीवन जीव-शरीरों को आशा-बंधन पूर्वक चलाने से शुरू करता है. आशा-बंधन पूर्वक जब तृप्ति नहीं मिलती है तब गुणात्मक-विकास विधि से मनुष्य-शरीर के आकार में स्वयं पुन्जाकार होता है. मनुष्य-शरीर सर्व-प्रथम किसी जीव-शरीर से ही पैदा होता है. उसके बाद प्रजनन विधि से उसका परंपरा बनता है.

मानव-परंपरा में समझ के अनुसार जीवन के शरीर को चलाने की बात होती है. मानव-परंपरा में समझ न होने के कारण भटक जाता है. मानव-परंपरा में यदि समझ होता तो वह क्यों भटकता?

  • श्रद्धेय बाबाजी श्री नागराजजी के साथ संवाद पर आधारित (दिसम्बर २०१०, अमरकंटक)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi