Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
प्रत्यक्ष और प्रमाण

प्रत्यक्ष और प्रमाण

Posted on December 11, 2023

प्रत्यक्ष और प्रमाण
••••••••••••••••••••
प्रमाण का स्वरूप है – अनुभव प्रमाण, व्यवहार प्रमाण, प्रयोग प्रमाण

अनुभव में यदि सह-अस्तित्व दर्शन ज्ञान, जीवन ज्ञान, मानवीयता पूर्ण आचरण ज्ञान होता है तो अनुभव-प्रमाण है – अन्यथा कोई अनुभव-प्रमाण नहीं है।

व्यवहार में न्याय होता है तो व्यवहार-प्रमाण है – अन्यथा कोई व्यवहार-प्रमाण नहीं है।

प्रयोग में यदि उत्पादन यदि पूरा होता है तो प्रयोग-प्रमाण है – अन्यथा कोई प्रयोग-प्रमाण नहीं है।

➡️प्रश्न: “प्रत्यक्ष” क्या है?

उत्तर: सत्ता में संपृक्त जड़-चैतन्य प्रकृति प्रत्यक्ष है। इसको प्रत्यक्ष नहीं मानेंगे तो किसको प्रत्यक्ष मानेंगे? “सत्ता में जड़-चैतन्य प्रकृति प्रत्यक्ष है” – इस बात को प्रमाणित करने वाला मानव ही है, और कोई इसको प्रमाणित नहीं करेगा।

➡️प्रश्न: “प्रमाण” क्या है?

उत्तर: जो परंपरा में आता है, वही प्रमाण होगा। जो परंपरा में नहीं आता है, वह प्रमाण कहाँ हुआ? प्रमाण की ही परंपरा होगी।

मानव जीव-जानवरों जैसे चार विषयों को पहचानने से ही शुरुआत किया। फिर पाँच संवेदनाओं को पहचानने तक पहुँच गया। संवेदनाओं को पहचानने के आधार पर ही विज्ञान ने यंत्र को प्रमाण मान लिया है। मानव जितना अच्छा देख सकता है, उससे ज्यादा अच्छा यंत्र देख सकता है – इसलिए यंत्र प्रमाण है। मानव जितना याद रख सकता है, उससे ज्यादा अच्छा यंत्र याद रख सकता है – इसलिए यंत्र प्रमाण है। मानव जितना जोर से चिल्ला पाता है, उससे ज्यादा जोर से यंत्र चिल्ला सकता है – इसलिए यंत्र प्रमाण है। सभी यंत्र संवेदनाओं की परिकल्पनाओं को विस्तार देने के अर्थ में ही बने हैं। विज्ञान ने यंत्र को प्रामाणिक माना, मानव को प्रामाणिक नहीं माना। इस तरह विज्ञान ने मानव के अध्ययन को छोड़ दिया। जबकि यंत्रवत कोई मानव जीता नहीं है।

➡️प्रश्न: विज्ञान में जैसे निरीक्षण-परीक्षण-सर्वेक्षण करते हैं, और मध्यस्थ-दर्शन के अध्ययन में जैसे निरीक्षण-परीक्षण-सर्वेक्षण करते हैं – उनमे क्या अंतर है?

उत्तर: विज्ञान में निरीक्षण-परीक्षण-सर्वेक्षण केवल “करने” के लिए है। यहाँ निरीक्षण-परीक्षण-सर्वेक्षण “समझने” के लिए है, “जीने” के लिए है। जीवन में जो समझ आता है, वही जीने में प्रमाणित होता है। इसकी ज़रूरत है या नहीं?

हर मानव समझना चाहता है, और समझदारी की पराकाष्ठा तक पहुंचना चाहता है। यह आधार है – इस प्रस्ताव के प्रमाणित होने के लिए।

➡️प्रश्न: “अनुभव ही प्रत्यक्ष” से क्या आशय है?

उत्तर: पदार्थ-अवस्था में “रूप” प्रत्यक्ष है। प्राण-अवस्था में “गुण” प्रत्यक्ष है। जीव-अवस्था में “स्व-भाव” प्रत्यक्ष है। ज्ञान-अवस्था के मानव में समझ (“अनुभव”) ही प्रत्यक्ष है। मानव में जो ज्ञान है वह प्रत्यक्ष होने से ही मानव की पहचान हुई, नहीं तो मानव की पहचान कहाँ हुआ? मैं क्या ज्ञान से संपन्न हूँ, यह आपको समझ में आता है तो आप मुझे पहचाने। वह समझदारी जब आप का स्वत्व बनता है तो आप अन्य के लिए प्रत्यक्ष हुए। इस तरह ज्ञान एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अंतरित होता है। अभी तक (आदर्शवादी या भौतिकवादी विचार में) ज्ञान समझ में न आने से, “ज्ञान एक व्यक्ति से दूसरे में अंतरित हो सकता है” – यह माना ही नहीं! जबकि यहाँ हम कह रहे हैं – तदाकार-तद्रूप विधि से ज्ञान एक से दूसरे में अंतरित होता है। तदाकार-तद्रूप होने के लिए हर व्यक्ति के पास कल्पनाशीलता है।

ज्ञान का प्रत्यक्ष होना = मानव द्वारा अपने कार्य-व्यव्हार में प्रमाणित होना। कार्य-व्यवहार में प्रमाणित होना = समाधान-समृद्धि स्वरूप में जीना। “ मैं समझा हूँ” – इसको जांचने का आधार मेरे अपने कार्य-व्यवहार में ही है।

जीवन का प्रत्यक्ष होना ज्ञान के प्रत्यक्ष होने से ही है. दूसरी कोई विधि से जीवन प्रत्यक्ष होता नहीं है। ज्ञान-विधि से (कार्य-व्यवहार में प्रमाणित होने से, समाधान-समृद्धि स्वरूप में जीने से) जीवन के होने-रहने का प्रमाण मिलता है।

प्रमाण को लेकर यहाँ जो कहा जा रहा है – वह रहस्य मूलक आदर्शवाद और अनिश्चयता मूलक भौतिकवाद (विज्ञान) से बिलकुल भिन्न बात है। इसको कैसे संसार के सम्मुख प्रस्तुत करना है – उसमे ऊल-जलूल कुछ नहीं चलता है, perfection ही चलता है. विज्ञान-संसार को यदि यह बात रमती है तो उसका काया-कल्प होगा।

➡️प्रश्न: आपने संयम में यह सब देखा/समझा – इसका क्या “प्रमाण” है?

उत्तर: मेरा अपने जैसा दूसरे को बना देना ही इसका प्रमाण है। मेरा प्रत्यक्ष होना ही इसका प्रमाण है। मेरा समाधान-समृद्धि पूर्वक जीना ही इसका प्रमाण है। ये तीनो मौलिक बातें हैं। इसकी ज़रूरत है या नहीं – इसको पहले तय करो! जरूरत नहीं है – तो इससे दूर ही रहो। जरूरत है – तो इसको समझो! मेरे अकेले के मेहनत करने से सबका काम चल जाएगा – ऐसा नहीं है। सबको नाक रगड़ना ही पड़ेगा। नहीं तो आपका “नाक” ही अडेगा! “नाक अड़ने” से आशय है – अहंकार। अहंकार से ही अटके हैं।

आदर्शवाद ने भी अहंकार को लेकर बहुत कुछ कहा है। उसमे सत्य उनको कुछ भासा होगा – तभी उन्होंने ऐसा कहा है। वे प्रमाणित नहीं हो पाए, रहस्य में फंस गए – वह दूसरी बात है।

मध्यस्थ-दर्शन के प्रस्ताव की शुरुआत ही यहाँ से है – “मैं समझ गया हूँ, मेरी समझ दूसरे में अंतरित हो सकती है”। किसको समझाओगे? जो समझना चाहते हैं, उनको समझायेंगे। ऐसे शुरुआत हुआ। दूसरा लहर शुरू हुआ – शिक्षकों को समझायेंगे। तीसरा लहर शुरू हुआ – अभिभावकों को समझायेंगे। शिक्षक समझ कर स्वयं बच्चों और अभिभावकों को समझायेंगे – ऐसा मैं मान कर चल रहा हूँ।

  • श्रद्धेय बाबा श्री ए नागराज जी के साथ संवाद पर आधारित
    साभार:

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi