सादर आमंत्रण
आप सभी को सादर नमस्कार👏
8 अगस्त, मंगलवार को सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक समाधान महाविद्यालय, बेमेतरा में 2013 से संचालित चेतना विकास मूल्य शिक्षा विभाग को पहले से व्यवस्थित स्वरूप प्रदान कर इसका विधिवत शुभारंभ पूज्यनीया डॉ. शारदा शर्मा (अंबा दीदी) अमरकंटक के करकमलों से होने जा रहा है। साथ ही नए कोर्स पी जी डिप्लोमा इन योग एंड फिलोसॉफी का शुभारंभ करने मान श्री प्रदीप शर्मा जी, सलाहकार मान मुख्यमंत्री और श्री ज्ञानेश शर्मा जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग, छ. ग. शासन, सम्मिलित हो रहे हैं। बहुत सामान्य तरीके से, सीमित संख्या के साथ, कम समय में ही सूचना देकर इसे आयोजित कर रहे हैं। बहुत सामान्य योग्यता के साथ हम लोग कार्य कर रहे हैं। मानवीय शिक्षा शोध संस्थान, (अभ्युदय संस्थान) और मानव तीर्थ के मार्गदर्शन और सहयोग से हमारी योग्यता अर्जन के अर्थ में तथा वर्तमान शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ साथ चेतना विकास मूल्य शिक्षा का प्रारंभिक परिचय का कार्य हम लोग ठीक से कर पाएं इस अपेक्षा के साथ हमें आशीष और शुभकामना प्रदान करने हेतु आपको सादर आमंत्रण।👏👏
विनीत
समाधान महाविद्यालय परिवार, बेमेतरा (छ. ग.)
