Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
साधना का फल

साधना का फल

Posted on December 23, 2023

साधना का फल


साधना करने वालों का संसार ने सम्मान किया है. साधना का फल किन्तु संसार को नहीं मिला. साधना करने वाले को साधना से कुछ मिला या नहीं मिला यह पता नहीं चला. यह अब तक की कथा है.

साधना का फल संसार को मिलना चाहिए या नहीं? इस पर आप शोध करिए.

मुझे साधना से जो फल मिला उसको मैंने संसार के सम्मुख रख दिया है. यह उचित किया या अनुचित किया?

समाधान-समृद्धि पूर्वक जीने का प्रस्ताव संसार के सम्मुख प्रस्तुत किया है. उसके लिए अध्ययन विधि बताया है. अध्ययन के लिए दर्शन, वाद, शास्त्र, और मानवीय आचार संहिता रूपी संविधान दिया है. वह आपके अवलोकन करने के लिए प्रस्तुत है.

प्रश्न: अध्ययन से क्या आशय है?

उत्तर: अधिष्ठान के साक्षी में, अर्थात अनुभव के साक्षी में या अनुभव की रोशनी में स्मरण पूर्वक किया गया प्रयास अध्ययन है. यह परिभाषा है. इसका विवरण इस प्रकार दिया – अध्ययन के लिए जो शब्द का हम प्रयोग करते हैं, उस शब्द के अर्थ स्वरूप में अस्तित्व में वस्तु होती है. उस वस्तु का ज्ञान हुआ, मतलब हमने अध्ययन किया. वस्तु का ज्ञान तदाकार विधि से होता है. हर मानव के पास कल्पनाशीलता है, उस कल्पनाशीलता के आधार पर तदाकार होता है.

प्रश्न: तदाकार से क्या आशय है?

उत्तर: अभी भी आप तदाकार विधि से ही चले हैं. जैसे – चार विषयों के साथ तदाकार हो जाना. पांच संवेदनाओं के साथ तदाकार हो जाना. सुविधा-संग्रह के साथ तदाकार हो जाना. इस तरह की हविस या मनोगत-भाव से तदाकार होने पर मानव फंस जाता है. अब यहाँ समाधान के साथ तदाकार होने का प्रस्ताव है.

प्रश्न: अनुभव की रोशनी से क्या आशय है?

उत्तर: अध्ययन कराने वाले के पास अनुभव की रोशनी रहता है.

प्रश्न: अध्ययन करने वाले के पास क्या रहता है?

उत्तर: अध्ययन करने वाले के पास अनुमान रहता है. मुझको समझा हुआ मान कर ही आप मुझसे अध्ययन कर पाओगे, नहीं तो मुझसे अध्ययन नहीं कर पाओगे. आपका अनुमान जहां तक बन पाता है वहां तक आपको समझ आता है. आपका अनुमान जहां नहीं बन पाता है, या हमारा कल्पनाशीलता जहां कुंठित होता है, वहां सच्चाई समझ में नहीं आ पाता है. बिना समझे कुछ भी करने जाते हैं तो उससे गलती ही होगा, दूसरा कुछ होगा नहीं. आदमी दो ही स्वरूप में रह सकता है – समाधान के स्वरूप में या गलती के स्वरूप में.

प्रश्न: कल्पनाशीलता इस तरह कुंठित हो जाए तो क्या करें?

उत्तर: उसके लिए मूल से पुनः जिज्ञासा करना चाहिए. आप पढ़ सकते हैं, और समझ भी सकते हैं. आप पढ़िए, जो समझ में नहीं आता है – वह मुझ से समझ लीजिये. यही इसका विधि है. समझा हुआ व्यक्ति इस प्रकार समझाने की जिम्मेदारी ले और समझने वाला व्यक्ति समझने की जिम्मेदारी ले तो समझ में आ जाता है.

प्रश्न: यदि प्रस्ताव की सूचना है, और मेरी जिज्ञासा है तो क्या वह समझने के लिए पर्याप्त नहीं है? या समझाने वाले की फिर भी आवश्यकता है?

उत्तर: – केवल सूचना होना और जिज्ञासा होना समझने के लिए पर्याप्त नहीं है. समझाने वाले के बिना समझ में नहीं आता. समझाने वाले के बिना समझने के लिए समाधि होना आवश्यक है. समाधि के बाद यदि संयम में आपका लक्ष्य स्थिर रहता है तो प्रकृति से सीधे आपको समझ में आएगा.

इस प्रस्ताव की सूचना का महत्त्व इसको समझाने वालों के साथ ही है.

  • श्री ए. नागराजजी के साथ संवाद पर आधारित (अक्टूबर २००९, हैदराबाद)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi