नमस्ते सभी को,
पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष ग्राम परडा में 10 मई से 25 मई तक समर कैंप का आयोजन हो रहा है। आयुवर्ग : 12 से 15 वर्ष।युवा वर्ग के वॉलिंटियर्स 10 की संख्या में हो सकते हैं।
कैंप हाईलाइट इस प्रकार से सोचा गया है….
1.*चेतना विकास मूल्य शिक्षा* की क्लास प्रतिदिन, आउटिंग के स्थान पर भी होगी।
2. *करियर के साथ इंटरेस्ट काउंसलिंग* सत्र होंगे जिसमे भविष्य के लिए उपयोगि लाइफस्किल के इनपुट्स मिल सकेंगे।
3. *व्यायाम एवं खेल* , प्रतिदिन और लेजिम खेल के नए प्रकार हो सकते हैं।
4. *रिसर्च एंड प्रोजेक्ट वर्क्स* , पढ़ाई को ग्लोबल पर्सपेक्टिव के साथ मीनिंगफुल और माइंडफुल बनाए रखने के इनपुट्स मिलेंगे।
5. *परिवार उपयोगी कौशल परिचय* जिसमे शरीर स्वास्थ्य,पोषण,सिलाई आदि स्किल्स पिछली बार की तरह यथावत रहेगा।
6. *शैक्षणिक भ्रमण* इस बार एलोरा caves के साथ ट्रैकिंग और आदिवारी ग्राम में नाइटस्टे है।
7. *सांस्कृतिक कार्यक्रम* , अधिकांश सांस्कृतिक कार्यक्रम आस पास के ग्रामों में रात्रि कालीन होंगे। साइकल चलाकर ग्राम में जनजागरण के कार्यक्रम होंगे।
संख्या लगभग फुल हो गई है। इसलिए एडवर्टाइज नही कर रहे हैं। सीमित संख्या के साथ करने से फोकस बना रहेगा ऐसा सभी का सोचना हुआ।
*जीवन विद्या शिविर विशेष आयोजन*
10 से 14 मई भाग एक और 22 से 26 भाग दो।
चेतना विकास मूल्य शिक्षा की प्रवृत्ति और आगे पीढ़ी तैयार कर सकने की योग्यता को लेकर परिचय सह अध्ययन शिविर का आयोजन किया है। वह भी चुने हुए अभिभावकों के लिए साधारण 20 से 25 व्यक्ति भाग ले सकेंगे।
शिक्षा के कार्यक्रम गंभीर और गुणवत्ता पूर्ण होने की दृष्टि से चयनित परिवारों के साथ कार्यक्रम सोचे जा रहे हैं।
आप यदि भाग लेना चाहे और योगदान भी देना चाहें….कृपया श्री सचिन भाई ताम्बेकर जी से संपर्क कर उन्हें जानकारी दे सकेंगे।🙏