Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
सम्बन्ध और जीवन

सम्बन्ध और जीवन

Posted on September 29, 2023

सम्बन्ध और जीवन

मानव को इन्द्रियों से कुछ ज्ञानार्जन होता है, और कुछ ज्ञानार्जन उसको समझने से होता है. जो ज्ञानार्जन होता है, उसको वह क्रियान्वित करता है.

शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गंध इन्द्रियों के सन्निकर्ष होने पर इनका संकेत मेधस में पहुँचता है. मेधस में एक कम्पन या तरंग होता है जिससे ज्ञानेन्द्रियों में क्या हुआ इसका ज्ञानार्जन या ज्ञानोदय जीवन में होता है. उस ज्ञानार्जन को जब मेधस में प्रसारित करता है तो शरीर द्वारा क्रिया का संपादन होता है.

इन्द्रियों से ज्ञानार्जन और निर्वाह की इतनी ही सीमा है. जैसे – सम्बन्ध का ज्ञान इन्द्रियों से नहीं होता. यह “समझ” में आता है. जीवन का संबंधों से, प्रयोजनों से व्यंजित होना = साक्षात्कार होना, बोध होना, अनुभव होना. ये व्यंजना जीवन में हो जाने पर हम उसको आवश्यकता अनुसार समाधान स्वरूप में प्रमाणित करते रहते हैं. समझ और व्यवहार के बीच मधुरिम स्थिति का नाम है – समाधान.

प्रत्येक एक सम्पूर्णता से जुड़ा है. एक परमाणु अंश अनेक परमाणु अंशों से जुड़ा है. एक अणु अन्य अणुओं से जुड़ा है. एक जीवन अन्य जीवनों से जुड़ा है. एक सौरव्यूह अनेक सौरव्यूहों से जुड़ा है. एक के साथ एक मिलके ये परस्पर नियंत्रित हैं और व्यवस्था को प्रमाणित कर रहे हैं. यह ज्ञान जीवन में “समझ” स्वरूप में प्रतिष्ठित होता है.

एक मानव का दूसरे मानव के साथ सम्बन्ध है. जैसे – भाई सम्बन्ध. भाई सम्बन्ध का अर्थ है – परस्पर अभ्युदय के लिए यत्नशील, प्रयत्नशील, कार्यशील. यह इसका मूल स्वरूप है. इस सम्बन्ध की पहचान के लिए ज्ञानेन्द्रियों और कर्मेन्द्रियों का कोई वास्ता नहीं है. यद्यपि सम्बन्ध का निर्वाह करते समय ज्ञानेन्द्रियों/कर्मेन्द्रियों का उपयोग है.

जीवन और शरीर का भी सम्बन्ध है – जिससे जीवन को संवेदनाओं का ज्ञान होता है. जीवन यदि शरीर के आधार पर संबंधों को पहचानता है तो अच्छा लगते तक उस “सम्बन्ध” को पहचानता है. जीवन के आधार पर संबंधों को पहचानता है तो उन संबंधों के प्रयोजनों को जानता है, मानता है, फिर पहचानता है. जीवन द्वारा सम्बन्ध को जानने, मानने और पहचानने में इन्द्रियों का उपयोग नहीं है. जीवन में ही सम्बन्ध को पहचानने का सामर्थ्य है. जीवन इन्द्रियों (शरीर) द्वारा निर्वाह करते समय व्यवहार में संबंधों के पहचाने होने का गारंटी दिला देता है! संबंधों को जानने, मानने और पहचानने के बाद व्यवहार में मूल्यों का निर्वाह स्वयंस्फूर्त होता है.

  • श्री ए नागराज के साथ संवाद पर आधारित (सितम्बर १९९९, आन्वरी)
    वीडियो:
  • https://www.youtube.com/watch?v=OQnGLalqnAM
    साभार: मध्यस्थ दर्शन ब्लॉग (जीवन विद्या – सह अस्तित्व में अध्ययन)

  • https://madhyasth-darshan.blogspot.com/2010/03/blog-post_28.html?m=0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi