Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
संबंध

संबंध

Posted on November 9, 2023

संबंध

“संबंध” की परिभाषा है – पूर्णता के अर्थ में अनुबंध(प्रतिज्ञा)। पूर्णता का मतलब है, – क्रिया-पूर्णता और आचरण-पूर्णता.

क्रिया-पूर्णता और आचरण-पूर्णता व्यवस्था के रुप में ही प्रमाणित होता है. इस तरह हर सम्बन्ध की पहचान व्यवस्था के अर्थ में होती है.

व्यवस्था में खून के सम्बन्ध भी हैं, और अन्य संबंध भी.

संबंध को बनाना नहीं है, सिर्फ पहचानना है. सभी मनुष्य नियतिविधि से मनुष्य और मनुष्येत्तर प्रकृति के साथ संबंध से जूडे हुए ही है.

मानव के सभी सम्बन्ध शरीर-यात्रा पर्यंत होते हैं.

मानव-संबंध की बात करें तो संबंध एक ‘मैं'(जीवन) का दूसरे ‘मैं'(जीवन) के साथ होता है..

(इसको एक मनुष्य के दूसरे मनुष्य के साथ संबंध के रुप में भी देखा जा सकते है, लेकिन चूंकि मनुष्य में संबंध को पहचानने वाला और उसका निर्वाह करने वाला ‘जीवन’ ही होता है, शरीर नहीं. इस अर्थ में हम कह सकते है की संबंध मूल में दो ‘जीवन’ के बीच होता है. )

संबंध का आधार एक ‘मैं’ का दूसरे ‘मैं’ के प्रति मूल्य/भाव/अपेक्षा है..

ये मूल्य/भाव/अपेक्षाएँ निश्चित(नौ/9) है, उनको पहचाना जा सकता है और पहचान के निर्वाह किया जा सकता है..

नौ भाव/अपेक्षाएँ 👇🏼
1) विश्वास
2) सम्मान
3) स्नेह
4) ममता
5) वात्सल्य
6) गौरव
7) श्रद्धा
8) कृतज्ञता
9) प्रेम

उपरोक्त मूल्य/भाव/अपेक्षाओं का निर्वाह करने से उभयसुख-उभयतृप्ति/Mutual happiness-Mutual fulfillment की घटना घटती है जिसको “न्याय” कहते है.

मानव-संबंधों को दर्शन में कूल 7(सात) प्रकार में बांटा गया है, और सभी में न्याय की अपेक्षा रहती है.

न्याय के लिए सबसे पहली बात है, दुसरे व्यक्ति को इन सात संबंधों में से किसी एक संबंध में place कर पाना. यदि वह कर पाते हैं तो वहां न्याय हो सकता है.
(वैसे न्याय केवल दो समझदार व्यक्तिओं के बीच ही संभव है.)

सात सम्बन्ध हैं –
(१) माता-पिता और पुत्र-पुत्री के बीच
(२) गुरु-शिष्य
(३) भाई-बहन
(४) मित्र-मित्र
(५) पति-पत्नी
(६) साथी-सहयोगी
(७) व्यवस्था गत सम्बन्ध.

हर सम्बन्ध में निश्चित कर्त्तव्य और दायित्व होते हैं – जिसका निर्वाह होने पर, और निर्वाह हुए का मूल्यांकन होने पर, यदि दोनों पक्षों को तृप्ति होती है – तो न्याय हुआ.

मानव-संबंध का सूत्र :👇🏼
संबंधो की पहचान..
मूल्यों का निर्वाह..
मूल्यांकन..
उभयतृप्ति.

मनुष्येत्तर प्रकृति के साथ का सम्बन्ध उनके साथ नियम, नियंत्रण, संतुलन पूर्वक जीने के रूप में है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi