Skip to content

जीवन विद्या

Jeevan Vidya

Menu
  • Home
  • जीवन विद्या
  • जीवन विद्या शिविर
  • जीवन विद्या गतिविधियां
  • जीवन विद्या लेख
  • जीवन विद्या वीडियो
  • सोशल
Menu
सुविधा-संग्रह या समाधान-समृद्धि

सुविधा-संग्रह या समाधान-समृद्धि

Posted on April 18, 2024

सुविधा-संग्रह या समाधान-समृद्धि

मध्यस्थ-दर्शन का प्रस्ताव सुनना, सुनने में सहमत होना – यह पहली बात है।

समझने की कोशिश करना – यह दूसरी बात है।

समझ में आने के क्रम में जीने की इच्छा – यह तीसरी बात है।

इस प्रस्ताव को जीने की इच्छा के क्रम में आप पाते हैं – जो आपने पहले से design बनाया है जीने का, उसमें यह समाता नहीं है। आप जो पहले से design बना कर रखे हैं, वह सुविधा-संग्रह के खाके में ही किए हैं। अब आपको समाधान-समृद्धि के खाके में शिफ्ट होना है। इतना ही key point है। और इसमें कुछ भी नही है। मैंने इसको खूब छू-छू कर देख लिया है। इसमें और कोई पुराण-पंचांग नहीं है।

समाधान-समृद्धि चाहिए? या सुविधा-संग्रह चाहिए? यह हमको निर्णय करना होगा। दोनों का डिजाईन अलग-अलग है। दोनों का कोई मेल नहीं है।

समाधान-समृद्धि पूर्वक जिए बिना न्याय करना तो सम्भव नहीं है।

आज की स्थिति में, हम अपने साथ में रहने वाले लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, सुविधा संग्रह के लक्ष्य से क्या कर सकते हैं – वह डिजाईन हम बना कर रखते हैं। उसी पर चल रहे हैं। यह स्थिति आज सब के साथ है। इस डिजाईन के साथ संतुष्टि-असंतुष्टि दोनों रहती है। स्वयं में कुछ भाग से संतुष्टि रहती है, कुछ भाग से असंतुष्टि रहती है। इस ढंग से जीव-चेतना में जीता हुआ मनुष्य ५१% फ़िर भी सही रहता है। बिना कुछ पढ़े, अध्ययन किए – यह बात रहता है। स्वयं में ५१% से कम सही-पन को स्वीकार बिना आदमी में जीने की कोई तमन्ना ही नहीं रहती। मनोविज्ञान का यह एक fulcrum point है। जीने की आशा बने रहना जीवन की अनूस्युत क्रिया है। जब जीवन स्वयं में सहीपन को ५१% से कम होना स्वीकार लेता है, तब जीने की आशा के विपरीत कार्य करना बन जाता है।

सही-पन को लेकर जो खाका भरना है – उसके लिए मध्यस्थ-दर्शन का प्रस्ताव है। सही-पन का स्वागत जीवन में बना ही है। हम जो गलती को सही मान कर उसे भरते हैं, वह temporary ही होता है। हर दिन के लिए वह भरता नहीं है। सही-पन की स्वयं में रिक्तता सही-पन से ही भरने पर वह शाश्वत हो जाता है।

➡️प्रश्न: सही-पन को सोचने का आधार क्या है?

उत्तर: सह-अस्तित्व ही सही-पन को सोचने का आधार है। दूसरा कोई आधार नहीं है। सह-अस्तित्व समझ आने से शनै-शनै पिछला उखड़ता है। समझदारी आने पर हम संकट और संकट-मुक्ति के दृष्टा बन जाते हैं। दूसरे शब्दों में भ्रान्ति और जागृति के दृष्टा बन जाते हैं। यही भ्रांत-अभ्रांत अवस्था है। क्योंकि चाहत हमारी जागृति की ही है – इसलिए समझने के बाद जागृति का ही वरण होता है।

सहीपन की गरिमा गलती को सदा-सदा के लिए उन्मूलन करने के रूप में है। गलती से घबराने के रूप में नहीं है। समझदारी आने पर भ्रम-उन्मूलन होता ही है। इसके साथ अपने-पराये का दीवार समाप्त हो जाता है। मानव के साथ हम सर्व-शुभ के लिए सोचने योग्य हो जाते हैं। सर्व-शुभ के साथ जीने की आशा जब पैदा हो जाता है, तब हमारा उस सही-पन को लेकर हर कार्य फलवती होने लगता है। इससे हमारे समाधान-समृद्धि पूर्वक जीने में मदद हो जाती है। हम सही-पन को लेकर जो प्रयास करते हैं, वे फलवती होते हैं – उससे हमारा उत्साह बनता है। उत्साह भी होना बहुत ज़रूरी है।

हमें सच्चाई चाहिए – यह चाहत समझ में आने के साथ जितना उत्साह होना है, होता ही है।
हमें सही पन समझ में आने के बाद प्रमाणित होने के लिए उत्साहित होना होता ही है।
सहीपन के प्रमाणित होने के क्रम में फलवती होने के आधार पर उत्साहित रहना होता ही है।

यह एक से एक जुडी हुई प्रभाव-शाली परिनितियाँ हैं। यह जो उत्साह है – वह नकारात्मक फलों से मनायी जाने वाली खुशियों से बिल्कुल भिन्न है। वह उत्साह सदा रहता नहीं है। ठंडा पड़ जाता है। गलती करके होने वाला उत्साह ईर्ष्या-द्वेष के साथ ही होता है – फलतः वह हमेशा रहता नहीं है।

सकारात्मक उत्सव निरंतरता को प्राप्त कर लेते हैं। सदा-सदा के लिए उत्सव! सदा-सदा हम सहीपन का काम कर पाते हैं – जिसका सही फल-परिणाम मिलता रहता है। स्वाभाविक रूप में!

हर मानव सहीपन को समझने योग्य है।
हर मानव सहीपन को प्रयोग करने योग्य है।
हर मानव सहीपन को प्रमाणित करने योग्य है।

  • श्रद्धेय बाबा श्री नागराज जी के साथ संवाद पर आधारित (जनवरी २००७, अमरकंटक)
Madhyasth Darshan

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भूमि स्वर्गताम यातु
मनुष्य यातु देवताम्:
धर्मो सफलताम यातु
नित्यं यातु शुभोदयम्I “

-A.Nagraj, Propounder- Madhyasth Darshan

current post

  • जीवन विद्या सोशल मडिया
    जीवन विद्या सोशल मडियाDecember 12, 2024
  • जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचना
    जीवन विद्या सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन आवास इत्यादि की सूचनाNovember 7, 2024
  • जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐं
    जीवन विद्या 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यवस्था संबंधित सूचनाऐंNovember 4, 2024
  • आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा
    आदरणीय राजन शर्मा जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाNovember 3, 2024
  • २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया है
    २५वां जीवन विद्या वार्षिक सम्मेलन २०२४ के अंतर्गत समानांतर गोष्ठियों का आयोजन किया गया हैOctober 29, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर 2024October 28, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers  के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में volunteers के रूप में सहयोग देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करेंOctober 4, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024
    जीवन विद्या परिचय शिविर गुजरात 2024September 29, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़
    जीवन विद्या परिचय शिविर अभ्युदय संस्थान धनौरा, हापुड़September 29, 2024
  • जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करें
    जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन में अपना रजिस्ट्रेशन करेंSeptember 28, 2024
  • अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविर
    अभ्युदय संस्थान, अछोटी में जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 28, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 23, 2024
  • प्रश्न मुक्ति शिविर
    प्रश्न मुक्ति शिविरSeptember 23, 2024
  • जीवन विद्या अध्ययन शिविर
    जीवन विद्या अध्ययन शिविरSeptember 23, 2024
  • अध्ययन – मनन गोष्ठी
    अध्ययन – मनन गोष्ठीSeptember 18, 2024
  • २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४
    २६ वां वार्षिक जीवन विद्या राष्ट्रीय सम्मेलन २०२४September 15, 2024
  • जीवन विद्या परिचय शिविर
    जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 6, 2024
  • जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)
    जीवन विद्या वर्कशॉप – 2024 (लोनावाला)September 3, 2024
  • अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविर
    अस्तित्व मूलक मानव केन्द्रित चिंतन मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद पर आधारित जीवन विद्या परिचय शिविरSeptember 3, 2024
Social
  • Youtube
  • Twitter
  • Telegram
  • Instagram
  • Facebook
  • Pinterest

Categories

  • Video
  • Jeevan Vidya
  • Jeevan Vidya Camp
  • Jivan Vidya activity
  • Jeevan Vidya blog

About
  • This website only information
  • Official site- Jeevan vidya
  • मध्यस्थ दर्शन सहअस्तित्ववाद
  • madhyasthdarshanjeevanvidya@gmail.com
©2026 जीवन विद्या | Design:By Softdigi