योग यानी मिलन
स्वयं का स्वयं के साथ मिलन भी एक योग है.
शारिरीक व्यवस्था/शारिरीक स्वास्थ्य के अर्थ में शरीर के साथ संयमपूर्वक, मिलजुलकर रहना भी एक योग है.
पारिवारिक व्यवस्था/पारिवारिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के अर्थ में परिवार से जूडना/मिलजुलकर रहना भी एक योग है.
समाज व्यवस्था/सामाजिक स्वास्थ्य के अर्थ में सभी परिवारों का उपयोगीता-पूरकता पूर्वक समाज में मिलजुलकर रहना भी ये एक योग है.
पर्यावरणीय व्यवस्था/पर्यावरणीय स्वास्थ्य के अर्थ में संपूर्ण मानव-समाज का मानवेत्तर प्रकृति के साथ संवादिता-संगीतमयतापूर्वक रहना भी एक योग है.